एक्सप्लोरर

लखनऊ: धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, धर्मांतरण गिरोह से कनेक्शन आया सामने

Crime News: आरोपी के पास से पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र की फोटो कॉपी, रजिस्ट्री की रसीद, 4 सिम कार्ड, मोबाइल और कुछ धार्मिक पुस्तकें मिली हैं.

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज स्थित बड़े हनुमान मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर समेत धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी मोहम्मद शफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र की फोटो कॉपी, रजिस्ट्री की रसीद, 4 सिम कार्ड, मोबाइल और कुछ धार्मिक पुस्तकें मिली हैं. शफीक का धर्मांतरण गिरोह व देवबंद से कनेक्शन सामने आया है. पुलिस के साथ ही आरोपी से एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसी अभी पूछताछ में लगी हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि शफीक का किसी आतंकी गिरोह से ताल्लुक तो नहीं.

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि 1 अगस्त को हनुमान मंदिर के प्रबंधन की तरफ से तहरीर मिली थी. इसमें बताया गया था कि धमकी भरे पत्र में गिरफ्तार मुजाहिदो को 14 अगस्त तक रिहा करने को कहा गया. ऐसा ना करने पर अलीगंज मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह पत्र त्रिवेणी नगर स्थित पोस्ट ऑफिस से रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 से 30 जुलाई के बीच के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. इसमें सामने आया कि 27 जुलाई की दोपहर में करीब 2 बजे शफीक हाथ में लिफाफा लेकर जा रहा है. 

शफीक के संपर्क के और लोगों को भी तलाशा जा रहा है

सीसीटीवी फुटेज में शफीक की हरकतें संदिग्ध लगी. इसके बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को पुरनिया फ्लाईओवर के नीचे से शफीक को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार शफीक ने पूछताछ में कई राज उगले हैं. मूल रूप से दिल्ली के अखाड़ा सीलमपुर में के-ब्लॉक का रहने वाला शफीक फिलहाल बीकेटी के भीखापुरवा में किराए के मकान में रह रहा था. 

एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि शफीक ने पूछताछ में कबूला कि उसने दहशत फैलाने के लिए पत्र भेजा था. ग्रामीण व नव विकसित इलाके में रहने वाले संप्रदाय विशेष के लोगों का ब्रेनवाश करता था. उनको उग्रवाद धार्मिक उन्माद के लिए उकसाता था. इतना ही नहीं शफीक धर्म बदलने के लिए भी उन लोगों को उकसाता था. पूछताछ में सामने आया कि शफीक पहले लखनऊ के खदरा में पत्नी और बच्चों साथ रहता था. अब उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है. पत्नी व बच्चे अब भी खदरा में ही रहते हैं. शफीक के संपर्क के और लोगों को भी तलाशा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

यूपी चुनाव 2020: अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर बीजेपी का पलटवार, कहा- 'सपा को 40 सीटें बचाने की चुनौती है'

शराब पीने से मना करने पर नशेबाज पति ने सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या की, खुद पहुंच गया थाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget