एक्सप्लोरर

फीस न जमा करने पर परीक्षा से रोका तो छात्र ने की खुदकुशी, प्रिंसिपल समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

Lucknow News: पुलिस के मुताबिक, शुभम रायबरेली जिले के उधाबंध दुधवन गांव का रहने वाला था. वह लखनऊ के देवा रोड स्थित समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बीफार्मा का छात्र था और कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था.

UP News: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में पढ़ाई कर रहे बीफार्मा छात्र की खुदकुशी ने सबको झकझोर कर रख दिया. गुरुवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान अकाउंटेंट की बातें सुनकर आहत छात्र शुभम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में छात्र के बड़े भाई ने कॉलेज के प्रिंसिपल, एक शिक्षिका, डीन और दो कैशियर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक, शुभम रायबरेली जिले के उधाबंध दुधवन गांव का रहने वाला था. वह लखनऊ के देवा रोड स्थित समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बीफार्मा का छात्र था और कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था. शुभम के बड़े भाई अमित ने बताया कि कॉलेज वालों ने बार-बार फीस के नाम पर उसके भाई को प्रताड़ित किया. शुभम ने घर आकर भी इस बारे में कई बार बताया था. गुरुवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी चल रही थी, शुभम भी वहां पहुंचा. तभी कॉलेज के अकाउंटेंट ने सबके सामने उसकी बेइज्जती कर दी.

हॉस्टल में जाकर छात्र ने लगाई फांसी 

उन्होंने कहा, “तुम्हारी फीस अभी तक जमा नहीं हुई है, ड्यूज क्लियर नहीं हुए, फिर यहां कैसे आ गए?” इस बात से शुभम बुरी तरह आहत हुआ. उसने हॉस्टल में जाकर फांसी लगा ली.  शुभम ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, उसमें उसने अपनी पीड़ा साफ-साफ लिखी थी. इसी नोट के आधार पर बड़े भाई अमित ने प्रिंसिपल डॉ. नीरज कुमार वर्मा, शिक्षिका गरिमा सिंह, डीन दीप्ति शुक्ला, अकाउंटेंट मो. फैज और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस ने धारा 306 में दर्ज किया केस

पुलिस ने बताया कि धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी शिक्षकों और कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि फीस विवाद और कॉलेज प्रशासन की बेरुखी से जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहे हैं. देशभर में कई ऐसे मामले हुए हैं, जहां फीस या पढ़ाई से जुड़े दबाव के कारण छात्र खुदकुशी जैसा कदम उठाते हैं. मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि कॉलेज और स्कूल प्रशासन को इस तरह के मसलों पर बेहद संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget