एक्सप्लोरर

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- '2027 में यूपी से बीजेपी की विदाई तय, जनता ने लिया है संकल्प'

Lucknow News: अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति झूठ पर टिकी है. उसका मातृ संगठन नागपुर का बिना पंजीकरण का कारखाना है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति झूठ पर टिकी है. उसका मातृ संगठन नागपुर का बिना पंजीकरण का कारखाना है, जो समाज में नफरत और दूरी का जहर फैलाता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने दुष्प्रचार में हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स को भी पीछे छोड़ दिया है. अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश से बीजेपी की विदाई तय है और जनता इसका संकल्प ले चुकी है.

शुक्रवार को लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में अखिलेश यादव ने यह बातें कही. कार्यक्रम का आयोजन सरदार सेना के प्रमुख आर.एस. पटेल की ओर से किया गया था. संचालन सतेन्द्र पटेल ने किया. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में अखिलेश यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया.

शिवाजी की विरासत बढ़ा रही सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर राज्य चलाया. उन्होंने पंथनिरपेक्षता को अपनाया और सभी धर्मों का आदर किया. उनके सेनापति नूर खां बेग थे, तोप का संचालन इब्राहिम खां और दौलत खां करते थे. शिवाजी महाराज की इसी विरासत को समाजवादी पार्टी आगे बढ़ा रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज के सम्मान में आगरा में भव्य म्यूजियम बनाया जाएगा और लखनऊ के रिवरफ्रंट पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा में छत्रपति शिवाजी महाराज सोने के सिंहासन पर विराजमान रहेंगे.

सपा की सरकार बनाने का अखिलेश ने किया दावा

समारोह में सरदार सेना के वक्ताओं ने भी एक स्वर में कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव ही प्रदेश की कमान संभालेंगे. इस मौके पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार और लूट का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है और जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ही बीजेपी को रोक सकता है. इसके लिए एक लंबी और बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget