एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: बहन के प्रेमी को घर पर बुलाकर बंधक बनाया, दी तालिबानी सजा, चार पर FIR दर्ज

Kasganj News: यूपी के कासगंज में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कुछ दबंगों ने बहन के प्रेमी को घर पर बुलाकर तालिबानी सजा दी है.

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में एक प्रेमी को दबंगों ने तालिबानी सजा दी है. दबंगों ने अपनी बहन से प्रेम करने वाले प्रेमी को पहले तो फोन करके घर बुलाया फिर उसे बंधक बना लिया. यही नहीं, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी बेल्ट, डंडों से जमकर पिटाई की.  इस दौरान उन्होंने प्रेमी का गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गया. इससे भी उनका दिल नहीं पसीजा तो तालिबानी अंदाज में प्रेमी फिरोज खान के सर के बाल उस्तरे से काट दिये. इस बीच किसी तरह से चकमा देकर प्रेमी आरोपियों के चुंगल से छूट कर कोतवाली पहुंचा, जहां उसने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

घर में बंधकर बनाकर बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में एक लड़की से प्रेम करने पर प्रेमी को तालिबानी सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी युवक को दबंगों ने घर में बंधक बनाकर वो तालिबानी सजा सजा दी है, जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए. दबंगों ने प्रेमी को बेरहमी से  पीट-पीट कर युवक के सिर पर चौराहा बना दिया.

फोन करके घर में बुलाकर बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूसकर बेल्ट ,लाठी डंडों से प्रेमी की जमकर पिटाई की गई. कमरे में बंधक बनाकर कर गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया. आरोपियों के चुंगल से किसी तरह ये प्रेमी चकमा देकर भाग निकला और इस युवक ने थाना गंजडुंड वारा पहुंच कर पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

चार लोगों पर लगा आरोप 

पीड़ित युवक फिरोज खान ने नजीम, उरूज आलम, तस्लीम, नवी आलम सहित 4 लोगों पर बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है. जान से मारने की नीयत से गला दबाने और मानवाधिकारों का हनन करते हुए उस्तरे से सर के बाल काट कर सर में चौराहा बनाने का आरोप लगाते हुए चार नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है. उक्त चार नामजद आरोपियों में लडक़ी का पिता नवी आलम और भाई उरूज आलम भी शामिल है.
 

दर्ज हुई एफआईआर

सभी चारों लोगों के खिलाफ गंजडुंडवारा थाना में पीड़ित ने आईपीसी की धारा 307,342,323,355,352,504,506,500 के तहत के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपी की बहन से युवक के प्रेम संबंधों के चलते उक्त दबंग प्रेमी फिरोज खान से रंजिश मानते थे. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने फिरोज खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस दबंगों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश में जुटी है. ये पूरी घटना कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के सद्दाम नगर की है.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि, कुछ लोगों ने एक युवक को फोन करके बुलाया, उसकी बेरहमी से पिटाई की थी. इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा धारा 307 और अन्य धाराओं में  दर्ज कर लिया गया है और इसमे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है.

ये भी पढ़ें.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को टूटा सब्र, मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget