एक्सप्लोरर

नाम बदलकर प्रेम का नाटक करने के बाद शादी का झांसा देकर किया रेप, पढ़ें लव जिहाद का एक और Case

यूपी के बरेली में एक युवक ने नाम बदलकर छात्रा के साथ प्रेम का नाटक किया. युवक ने शादी का झांसा दिया और छात्रा को जयपुर ले गया. यहां उसने छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए रेप किया.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है. नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक जालसाज लड़के ने अपना नाम बदलकर कक्षा 9 की छात्रा को अगवा कर राजस्थान में बंधक बनाकर रेप किया. आरोप ये भी है कि खुद का नाम बदलकर युवक ने लड़की के साथ प्रेम करने का नाटक किया. युवक ने लड़की को शादी का झांसा दिया और उसे जयपुर ले गया था. पुलिस ने मामले पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

छात्रा ने किया विरोध परिजनों का कहना है कि स्कूल आने-जाने के दौरान छात्रा की एक युवक से जान पहचान हो गई थी. युवक ने खुद का नाम बदलकर प्रेम का नाटक किया और 5 फरवरी को शादी करने के बहाने जयपुर लेकर गया. वहां छात्रा को पता चला कि युवक ने अपना बदला है. छात्रा ने विरोध करते हुए घर जाने की बात कही.

बंधक बनाकर किया रेप आरोप है कि इसी दौरान युवक ने छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसे पीटा. इतना ही नहीं राजस्थान की एक गुमनाम जगह पर युवक ने छात्रा को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप किया. लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने लव जिहाद, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

कोर्ट में दर्ज होंगे बयान बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा में भी मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है. अब पीड़ित छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा. लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड से आई खुशखबरी, लोगों के सकुशल होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने बांटी मिठाई

प्रयागराज में ऑपरेशन नेस्तनाबूत ने लगाई हाफ सेंचुरी, अब तक इन बड़े अपराधियों पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget