एक्सप्लोरर

वाराणसी में 25 अप्रैल को मोदी का रोड शो, 26 को भरेंगे पर्चा; ये है पूरा शेड्यूल

25 अप्रैल को प्रधानमंत्री का यह रोड शो बीएचयू गेट से शुरू होकर दशाश्वमेध तक का होगा। प्रधानमंत्री का रोड शो दशाश्वमेध पर खत्म होने के बाद वे गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री दर्शन पूजन के बाद नामांकन करने जाएंगे।

वाराणसी, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को वाराणसी में होंगे। जहां 25 अप्रैल को वे रोड शो करेंगे और 26 अप्रैल को वाराणसी 77 लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले मोदी बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। पांच साल पहले 24 अप्रैल, 2014 को भी मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन भरने के दौरान भव्य रोड शो किया था।

वाराणसी में 25 अप्रैल को मोदी का रोड शो, 26 को भरेंगे पर्चा; ये है पूरा शेड्यूल

25 अप्रैल को वाराणसी में मोदी का रोड शो उस वक्त गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने अपने भव्य रोड से विरोधियों को चौंका दिया था। अब एक बार फिर पांच साल बाद बतौर सांसद और देश के पीएम नरेंद्र मोदी अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए फिर से लगभग चार किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। अगले दिन 26 अप्रैल को मोदी मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहे से पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके के बाद नामांकन के लिए जाएंगे | प्रधानमंत्री का यह नामांकन जुलुस भी लगभग 4 किलोमीटर लंबा होगा।

वाराणसी में 25 अप्रैल को मोदी का रोड शो, 26 को भरेंगे पर्चा; ये है पूरा शेड्यूल

ये है मोदी का पूरा कार्यक्रम 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री का यह रोड शो बीएचयू गेट से शुरू होकर दशाश्वमेध तक का होगा। प्रधानमंत्री का रोड शो दशाश्वमेध पर खत्म होने के बाद वे गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री दर्शन पूजन के बाद नामांकन करने जाएंगे। याद हो तो, मोदी के 2014 के नामांकन जुलूस और रोड शो में भी भारी भीड़ उमड़ी थी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि इस बार के रोड शो और नामांकन जुलुस में 2014 से भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा की जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अगले दिन 26 अप्रैल को बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल कालभैरव का दर्शन करने के बाद नामांकन करने जाएंगे।

पीएम के रोड शो के लिए तैयारियां शुरू

वहीं, 25 अप्रैल को होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धमाकेदार रोड शो के लिए बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के रोड शो का रुट तय किया गया है। प्रधानमंत्री लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपना रोड शो शुरू करेंगे। यह रोड शो अस्सी, भदैनी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पर समाप्त होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित दैनिक संध्या गंगा आरती मे शामिल होंगे और मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे।

वाराणसी लोकसभा सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया

  • वाराणसी लोकसभा सीट के लिए 22 अप्रैल को नामांकन शुरू होगा और 29 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।
  • 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
  • 2 मई को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी ।

19 मई को वाराणसी में मतदान

गौरतलब है कि वाराणसी में अंतिम चरण में चुनाव होगा। 19 मई को लगभग 18 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना सांसद चुनेंगे। 23 मई को मतगणना होगी। 19 मई को वाराणसी में होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस अधिसूचना के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वाराणसी जिले में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 2 दिन वोट डाले जाएंगे। पहले दिन 12 मई को छठवें चरण में मछली शहर संसदीय सीट के लिए पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, सातवें चरण में वाराणसी संसदीय सीट से जुड़े 7 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 19 मई को मतदान करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget