एक्सप्लोरर

2019 का अग्निपथ: सपा के ‘करता-धरता’ से लेकर ‘कर्जदार’ मुलायम तक....

तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री रहे। सियासी गलियारों में ये कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का सिक्का चलता रहा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। मुलायम सिंह यादव....उत्तर प्रदेश की सियासत के ऐसे धुरंधर नेता...जिन्होंने एक साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में बड़ी भूमिका अदा की। तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री रहे। सियासी गलियारों में ये कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का सिक्का चलता रहा है। आज वहीं मुलायम बेटे के कर्जदार हैं, इसके बावजूद नेता जी का जलवा कायम है।

1992 में मुलायाम से समाजवादी पार्टी की नींव रखीं और 1993 में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली। सपा के मुखिया से लेकर पार्टी संरक्षक तक के सफर में एक मौका ऐसा भी आया जब मुलायम का नाम प्रधानमंत्री की रेस में भी आया, हालांकि लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने उनके इस इरादे पर पानी फेर दिया।

जिस समाजवादी पार्टी को मुलायम ने खड़ा किया, वो भले ही दो भागों में बंट गई हो, लेकिन मुलायम का रुतबा अब भी बोलता है। मुलायम के जलवा कायम होने की गवाही तो मैनपुरी में उनके नामांकन भरने के दौरान उमड़ी भीड़ ने दे दी। ये शायद उनकी मेहनत का परिणाम है कि सपा की कमान भले ही अब उनके बेटे अखिलेश यादव के हाथ में हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और मैनपुरी के लोगों के दिल में अब भी मुलायम हैं।

  • 1996 में पहली बार मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता
  • 1998 में चुनाव में मुलायम सिंह संभल से लोकसभा में वापस लौटे
  • 1999 में मुलायम सिंह संभल और कन्नौज सीट से जीते
  • 2004 व 2009 में मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता
  • 2014 में भी वह मैनपुरी के साथ आजमगढ़ से सांसद निर्वाचित हुए

जिसने कभी न रुकना सीखा, उसका नाम मुलायम है....

आज भी नेताजी की एक झलक पाने के लिए जनता उतावली हो जाती है। बात करें, मैनपुरी में नेताजी के नामांकन की तो, उस वक्त हर कोई मुलायम के संबोधन का इंतजार कर रहा था, लेकिन वो नहीं आए। हालांकि, मंच पर ये नारा जरूर सुनने को मिल गया.... जिसने कभी न रुकना सीखा, उसका नाम मुलायम है....

5 साल में एक करोड़ 66 लाख रुपये कमाए

पिछले पांच सालों में मुलायम दंपति ने एक करोड़ 66 लाख रुपए कमाए हैं। ये कमाई सांसद वेतन, घर के किराए और खेती से हुई है। इसका खुलासा नामांकन पत्र में दाखिल चल-अचल संपत्ति और आय के स्त्रोतों की दी गई जानकारी से हुआ।

न वाहन, न मोबाइल

मुलायम के पास न तो वाहन है और न ही वो अपने पास मोबाइल फोन रखते हैं। उनके आवास पर सिर्फ एक लैंडलाइन फोन लगा हुआ है। इसके अलावा मुलायम किसी भी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर भी नहीं हैं। इतना ही नहीं, मुलायम की कोई मेल-आईडी तक नहीं है। आज के दौर में जब डिजिटल वर्ल्ड के माध्यम से जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, उस दौर में मुलायम की सोशल मीडिया की दूरी ने भी उनके रुतबे को बनाए रखा है।

बेटे के कर्जदार हैं मुलायम

मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश के कर्जदार हैं। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए अपने हलफनामे में मुलायम ने बताया कि उन्होंने अखिलेश से 2 करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये का कर्ज लिया है।

....फिर भी मुलायम का नाम ही काफी है

  • मुलायम के पास कोई कार नहीं, जबकि पत्नी साधना यादव के पास दो कारें
  • पत्नी के पास 2,41,52,365 कीमत के गहने, मुलायम के पास कोई आभूषण नहीं
  • मुलायम के पास 1,36,65,853 रुपये और पत्नी साधना यादव के पास 2,97,65,742 रुपये की चल संपत्ति
  • मुलायम के पास 16 लाख 17 हजार 266 रुपये की नकदी है।
  • मुलायम के पास पांच बैंक खाते हैं- इटावा की बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन खाते, एक खाता स्टेट बैंक दिल्ली और एक खाता लखनऊ में है।
  • इसके अलावा मुलायम ने 9,47,298 रुपए की पॉलिसी भी ले रखी है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'गांधी आश्रम का कुर्ता था नहीं तो..', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Dehradun News: देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget