एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा से पूनम सिन्हा की खास बातचीत, बताया आखिर शत्रु ने क्यों छोड़ी बीजेपी

एबीपी गंगा से खास बातचीत में पूनम सिन्हा ने बताया कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी क्यों छोड़ी। साथ ही उन्होंने राजनाथ सिंह और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती-अखिलेश की जमकर तारीफ की।

वीरेश पांडेय, एबीपी गंगा। लखनऊ से सपा प्रत्याशी और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। एबीपी गंगा से खास बातचीत में पूनम सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में तानाशाही है, ये अटल और आडवाणी वाली बीजेपी नहीं है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़ने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अपमानित होकर नहीं रहा जा सकता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों छोड़ी बीजेपी?

पूनम सिन्हा ने कहा कि अटल और आडवाणी के जमाने में बहुत सम्मान था। अब सब बहुत दुखी हैं। बीजेपी में आडवाणी और जोशी का अपमान हो रहा है। ऐसे में शत्रु कैसे रह सकते थे। शत्रु के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि बड़ी मजबूरी में पार्टी छोड़नी पड़ी।

पूनम के नामांकन के दौरान दिखे थे शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं और सपा ने उन्हें लखनऊ से अपना प्रत्याशी बनाया है। पत्नी के नामांकन के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए थे। इसपर पूनम सिन्हा ने कहा कि पति धर्म निभाने आए थे, इसमें क्या गलत है।

राजनाथ सिंह ने कोई काम नहीं  किया : पूनम

एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान पूनम सिन्हा ने लखनऊ से सिटिंग सांसद राजनाथ सिंह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह बड़े तो तब होंगे, जब काम करेंगे। उन्होंने कोई काम ही नहीं किया।

मायावती-अखिलेश की तारीफ की

वहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती के ये कहने पर कि सपा के कार्यकर्ता अनुशासन में नहीं है। इसपर पूनम ने कहा, 'मायावती बड़ी हैं, उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए। इस दौरान अखिलेश और मायावती की तारीफ करते हुए पूनम ने कहा कि यहां पर अखिलेश- मायावती ने बहुत काम किया है। इनका काम नजर आता है, जबकि योगी का कोई काम दिखाए।

सोनाक्षी सिन्हा करेंगी मां के लिए प्रचार

साथ ही पूनम ने ये भी बताया कि उनके चुनाव प्रचार में उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget