एक्सप्लोरर

किसे किससे डर : आजम खान और प्रशासनिक अफसरों के बीच छिड़ा शीतयुद्ध, पढ़ें पूरा मामला

रामपुर में सपा नेता आजम खान और प्रसाशनिक अधिकारियों के बीच शीतयुद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों एक दूसरों से जान का खतरा होने की बात कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत भी की गई है।

रामपुर, एबीपी गंगा। एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान सुर्खियों में हैं। इस बार मामला आजम खान और प्रशासनिक अफसरों के बीच छिड़े शीतयुद्ध से जुड़ा है। दोनों ही एक-दूसरे से जान का खतरा बता रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और आजम खान के बीच की ये तनातनी अब और बढ़ गई है।

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, रामपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक पत्र लिखकर सपा नेता आजम खान से अपनी जान को खतरा बताया है। इन प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ रामपुर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए भी कहा है। वही, आजम खान के साथ- साथ उनकी पत्नी ने भी आज प्रशासन से अपनी जान को खतरा बताया है। उधर, रामपुर के जिलाधिकारी ने जवाब देते हुए कहां है कि आजम और उनके परिवार के सारे आरोप निराधार हैं। उनका आरोप है कि अधिकारियों के घरों की रेकी कराई जा रही है। वहीं, कुछ संदिग्ध लोग उनके घरों के बाहर घूम रहे हैं।

आजम खान की पत्नी बोलीं, पति-बेटे समेत परिवार को जान का खतरा

उधर, रामपुर सपा नेता आजम खान की पत्नी समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि देशभर में अराजकता का माहौल है और पश्चिम बंगाल के हालात जम्मू-कश्मीर के हालात सबके सामने है। साथ ही, उन्होंने अपने पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला आजम सहित पूरे परिवार की हत्या कराने का प्रशासन पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि मतगणना वाले दिन प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है। मैंने सभी को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। चुनाव आयोग भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जिले के चार अधिकारिओं के निशाने पर आजम खान और उनका पूरा परिवार है। जब अधिकारी ही सुरक्षा मांग रहे है तो हम लोग कहां जाएं, जनता कहां जाए, ऐसे अधिकारियों को पद से हटा देना चाहिए ।

शिकायतकर्ता जेपी गुप्ता का कहना

शिकायतकर्ता में एक रामपुर के एडीएम प्रशासन अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने कहा कि सपा नेता आजम खान ने हमारे ऊपर यह आरोप लगाया है कि हम गुप्त मीटिंग करके कोई षड्यंत्र रच रहे हैं। इस आरोप में यह भी कहा गया है कि फतेहपुर हमारी पोस्टिंग की। वहां के लोगों के साथ मिलकर यह किया जा रहा है। बहुत घटिया आरोप लगाए हैं। अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने कहा कि इस संदर्भ में हमने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं हमारे घर और ऑफिस की और हमारी रैकिंग कराई जा रही है, उसे हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

इस पर रामपुर जिला अधिकारी ने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला आया है। तीन अधिकारियों के घर और ऑफिस की रैकिंग की जा रही है। मैंने पुलिस अधीक्षक को इस मामले से अवगत करा दिया है। इन अधिकारियों ने चुनाव में अच्छा काम किया था, जो चुनाव आयोग की गाइडलाइन हैं। उसी आधार पर हम कार्य करते हैं जो आरोप हम पर लगाए गए हैं वह गलत है। इलेक्शन कमिशन को शिकायतें की जा रही हैं, जबकि इलेक्शन के दिन 300 ईवीएम मशीनें खराब होने की बात कही गई थी, जबकि 4 जिलों के मुकाबले बहुत कम मशीनें खराब हुईं। वोट परसेंट भी पिछली बार के मुकाबले चार परसेंट बढ़ा है। जो आरोप लगा रहे हैं वह आरोप सिद्ध नहीं हो पा रहे हैं। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और लोगों को एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा किसी को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget