एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में मिली करारी हार पर संजय निषाद ने दी पहली प्रतिक्रिया, बताई सबसे बड़ी वजह

Lok Sabha Elections Result 2024: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिली हार के साथ एनडीए के सहयोगियों पर भी सवाल उठ रहे हैं जिस पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है.

Lok Sabha Elections Result 2024: उत्तर प्रदेश में इस बार न सिर्फ बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा बल्कि खुद को पिछड़ों का मसीहा मानने वाली पार्टियां भी औंधे मुंह आ गिरी. यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर तो अपने बेटों तक को जितवा नहीं सके. जिसके बाद इनकी अहमियत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जिस पर अब संजय निषाद का बयान सामने आया है. 

निषाद पार्टी के मुखिया और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर झूठ बोला गया.. जिस तरह विपक्ष ने नैरेटिव सेट किया उससे उन्हें फायदा मिला. दलितों के अंदर भय बैठ गया था. उन्होंने जो नैरेटिव सेट किया वो उसमें कामयाब रहे हैं. 

यूपी में इस बार इन नेताओं को मिल सकती है मोदी मंत्रिमंडल में जगह! इनके नाम की चर्चा तेज

यूपी में मिली हार पर बोले संजय निषाद
संजय निषाद ने कहा कि यूपी में 23 पर्सेंट दलित मतदाता हैं, जिन्हें आरक्षण के सहारे ही विकास की मुख्य धारा में लाया गया लेकिन, उनके अंदर आरक्षण को लेकर भय पैदा किया गया. उनमें गैर जाटव लोग भी थे. हम उसे समझाने में नाकामयाब रहे. काम तो हम लोगों ने बहुत किया था लेकिन हम उसे समझा नहीं पाए.

यूपी में मिली हार पर उन्होंने कहा कि जीत और हार तो राजनीति का हिस्सा रहा है, जहां जो कमियां होगी उन्हें दूर किया जाएगा. मुझे लगता है कि हमने बहुत काम किया लेकिन हम जनता को समझाने में असफल रहे. वहीं अयोध्या को लेकर उन्होंने कहा कि वहां भी कहीं न कहीं विपक्ष द्वारा दलितों के मन में डर भी पैदा किया गया. 

बता दें कि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर सीट से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में थे. यहां निषाद वोटों को अपने पक्ष में एकतरफा होने का दावा करने वाले संजय निषाद इन्हें अपने साथ जोड़कर नहीं रख पाए और निषाद वोट बंटकर सपा के साथ चला गया. इस सीट पर प्रवीण निषाद को 92170 वोटों से सपा के पप्पू निषाद ने हरा दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget