एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'बीजेपी को अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे', कम वोटिंग पर बोले अखिलेश यादव

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव ने दो चरणों में हुए कम मतदान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, दो चरण में बीजेपी को मतदाता नहीं मिले और अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट’ नहीं मिलेंगे.

UP Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के उत्तर प्रदेश में प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर एनडीए की हार का दावा किया. उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मतदाता नहीं मिले और अगले चरणों में उसे ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे.

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद एक ‘बूथ एजेंट’ से बातचीत की एक समाचार चैनल की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर साझा की. दावा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स बीजेपी का पोलिंग एंजेट है. जो कम वोटिंग के लिए महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे बता रहा है. 

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक ‘बूथ एजेंट’ कर रहा है. यह ‘बूथ एजेंट’ कह रहा है कि इनके (भाजपा के) पक्ष में मतदान नहीं होने का कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई - बेरोजगारी जैसे असल मुद्दे हैं.’’

यादव ने कहा, ‘‘पहले दो चरण के मतदान के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा.’’ उन्होंने कहा ‘‘अभी दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले, अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बांध दिया है.’’

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट के लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है जिसमें शुरू के दो चरणों में आठ-आठ सीटों के लिए 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है. अगले पांच चरणों में 64 सीटों पर मतदान होना है. दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है. कयास लग रहे हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं. 

Lok Sabha Election 2024: डिंपल यादव के समर्थन में बेटी अदिति के बाद उतरी बहन पूनम रावत, मैनपुरी में किया चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget