एक्सप्लोरर

रात में प्रियंका गांधी ने बिना माइक, गाड़ी पर खड़े होकर दिया भाषण, देखें- Video

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वो जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के ज़रिए लोगों से कनेक्ट कर रही हैं.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में अपने भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. प्रियंका दिन-रात में क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं और लोगों से अपने परिवार के सौ साल पुराने रिश्ते का जिक्र कर उनसे कनेक्ट करने की कोशिश में जुटी हैं. इसी बीच उनकी बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई जब माइक नहीं होने पर भी उन्होंने गाड़ी की छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया. 

रायबरेली में प्रियंका गांधी की इस नुक्कड़ सभा का वीडियो सोशल मीडिाय पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो माइक नहीं होने पर भी पूरे दम के साथ जनसभा कर रही हैं और लोगों के बीच में गाड़ी की छत पर खड़े होकर भाषण देते नज़र आ रही हैं. यही नहीं ग्रामीणों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका अभिवादन किया. 

प्रियंका गांधी ने बिना माइक दिया भाषण

प्रियंका गांधी ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि "आपकी पुरानी परंपरा रही है..आप हमेशा लोकतंत्र के लिए लड़े हो. आज़ादी से पहले 103 साल पहले यहां की जनता, यहां के किसानों ने आंदोलन किया अंग्रेजों के खिलाफ. आपकी परंपरा रही है क्योंकि आप जागरुक हो.. आपने हमेशा इस देश की राजनीति की दिशा दिखाई और बनाई है." 

प्रियंका गांधी का ये वीडियो यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया गया है. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा, 'रायबरेली में प्रियंका गांधी का अनूठा रूप देखकर तालियों और नारों से गूंजा बछरावां. रात में माइक न होने पर लोगों के बीच गाड़ी की छत पर खड़े होकर प्रियंका गाँधी ने दिया जोरदार भाषण. ग्रामीणों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया अभिवादन. प्रियंका गाँधी जी ने कहा कि रायबरेली ने हमेशा लोकतंत्र के लिए संघर्ष को रास्ता दिखाया है. अब लोकतंत्र के सिपाही राहुल गांधी जी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. आप सबको उन्हें भारी समर्थन देना है.'

प्रियंका गांधी की इस जनसभा पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'देर रात प्रियंका गांधी रायबरेली में दहाड़ रही हैं ऐसे में बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय है. INDIA गठबंधन देश में बड़े परिवर्तन की ओर चल पड़ा. दक्षिण भारत के बाद उत्तर भारत से भी बीजेपी का सफाया तय हो गया है.' 

तीसरे चरण की वोटिंग के बाद अखिलेश यादव ने पेश किया 'हार का घोषणा पत्र', जनता को समझाई 'क्रोनोलॉजी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget