एक्सप्लोरर

'ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं...अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं' - बृजभूषण शरण सिंह

Lok Sabha Election 2024: बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि वो 33 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे और अब उनके बेटे भी 33 साल की उम्र में ही सांसद बन रहे हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की कैसरगंज सीट से टिकट कटने के बाद बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों अपने बेटे करण भूषण सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस बीच एक जनसभा में उन्होंने दावा कि वो व तो अभी बूढ़े हुए हैं और न ही रिटायर हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब में खुला सांड हो गया हूं और अब किसी से भी भिड़ सकता हूं, कोई हमारा क्या कर लेगा. 

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने परसपुर कस्बे में आयोजित एक जनसभा की जिसमें उन्होंने कहा- 'ना बूढ़ा हुआ हूं ना रिटायर हुआ हूं, पहले जितना आपके बीच में रहता था उससे दोगुना आपके बीच में रहूंगा. आपके सुख-दुख में साथी रहूंगा और पूरी ताकत के साथ काम करूंगा. उन्होंने कहा कि अभी हमें बहुत कुछ करने को बाकी है. बहुत कुछ करना है. मुझे पता है कहां सड़क की जरुरत है? कहां पुल की जरूरत है? कहां रेलवे के ऊपर ओवर ब्रिज की जरूरत हैं? मुझे खेत की भी सारी समस्याएं पता हैं.

'मैं छुट्टा सांड हो गया हूं..'
बीजेपी सांसद ने कहा, अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूं. अब तो आपके लिए किसी से भिड़ भी सकता हूं. क्या करेंगे हमारा? जरूरत पड़ेगी तो आपके लिए लड़ाई लड़ूंगा. उन्होंने कहा कि हम सारी समस्याओं को देख रहे हैं. किन-किन गरीबों को अभी घर नहीं मिला है, किस-किस घर में बिजली नहीं है हम देख रहे हैं. हम चुप बैठने वाले नहीं है. अब आपको डबल सांसद मिलेंगे. 

बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि वो 33 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे और अब उनके बेटे भी 33 साल की उम्र में ही सांसद बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब कैसरगंज की कमान फिर से युवा हाथों में ही जा रही है. बीजेपी सांसद जब जनसभा में बोल रहे थे तो समर्थकों ने जमकर तालियां भी बजाई.

बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसके भारतीय जनता पार्टी ने कैसरगंज सीट से उनका टिकट काटकर बेटे करण भूषण सिंह को दिया है. उनका मुकाबला सपा के रामभगत मिश्रा और बसपा से नरेंद्र पांडे चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा रहा है. वो यहां से दो बार बीजेपी और एक बार सपा के टिकट पर सांसद रह चुके हैं.

जौनपुर में धनंजय सिंह डर गए? पूर्व सांसद ने किया खुद दिया बड़ा जवाब, किया ये दावा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget