एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'वन ईयर वन पीएम' के बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार, कहा- हताश होकर उटपटांग बातें..

Lok Sabha Elections 2024: शिवपाल यादव ने कहा कि पहले चरण के बाद भाजपा बुरी तरह हताश हो गई है. आगे के चरण में इंडिया गठबंधन आंधी का रूप ले लेगा.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वन ईयर वन पीएम' के बयान पर समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के चुनाव को देखने के बाद हताश हो चुके हैं जिसकी वजह से ऐसी उटपटांग बातें कर रहे हैं. उन्होंने दावा कि आने वाले चरणों में इंडिया गठबंधन आंधी का रूप ले लेगा.

पीएम मोदी के वन ईयर वन पीएम वाले बयान पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि ये सब निराश और हताश हो चुके हैं इसलिए उटपटांग बातें कर रहे हैं. पहले चरण में चुनाव की वजह से बीजेपी हताश हो चुकी है. अब यह चुनाव जैसे-जैसे बढ़ेगा, वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन के लिए ये आंधी की शक्ल ले लेगा. 

डिंपल यादव को लेकर किया दावा

वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर शिवपाल यादव ने दावा किया कि इस सीट से डिंपल यादव बहुत बड़े अंतर से जीतेंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को मालूम होना चाहिए कि नेताजी यहां से चुनाव लड़ते थे और चुनाव जीतते थे और ये नेताजी का क्षेत्र है. अब ये नेता(भाजपा) चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं तो वे खाली पैर ही वापस लौट जाएंगे.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर 'वन ईयर, वन पीएम' का फॉर्मूला अपनाने का आरोप लगाया था, उन्होंने कहा कि "कई मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडिया गठबंधन ने वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बनाया है. एक साल एक पीएम, दूसरे साल, दूसरा पीएम. एक कुर्सी पर बैठेगा तो चार लोग कुर्सी की टांग पकड़ के बैठ जाएंगे और इंतजार करेंगे कि इनका साल पूरा कब होगा. सुनने में लगता है कि ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने होंगे. लेकिन, ये देश को तबाह करने वाला खेल है. ये आपके सपनों को चकनाचूर करने वाला खेल है.

नामांकन से पहले अखिलेश यादव को याद आया 20 साल पुराना अपना सियासी आगाज, शेयर की तस्वीर, नजर आए अमर सिंह और जनेश्वर मिश्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget