एक्सप्लोरर

Exclusive: Lok Sabha चुनाव से पहले BJP के साथ आएगी RLD? संजीव बालियान बोले- फायदा नहीं है...

Lok Sabha चुनाव के पहले चर्चा है कि RLD और BJP एक साथ जा सकते हैं. हालांकि अब इस पर संजीव बालियान ने बड़ा बयान दिया है. उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

RLD In Lok Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानों के हक में फैसले किए हैं. आज किसानों को अपनी बात रखने की आजादी है. उन्होंने दावा किया कि किसान सरकार से नाराज नहीं हैं. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में बालियान ने पश्चिमी यूपी की मांग के सवाल पर जवाब दिया. रालोद चीफ जयंत चौधरी के एनडीए में एंट्री पर बालियान ने कहा कि मैं मूल रूप से बीजेपी का हूं. इम्पोर्टेड नहीं हूं. मेरी पार्टी जो फैसला लेगी, मैं उसके पक्ष में हूं. पार्टी को जो ठीक लगेगा वो करेगी. अगर पार्टी को लगता है कि फायदा होगा तो ठीक है, अगर फायदा नहीं है तो नहीं करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ऐसा थोड़े होता है कि मेरी हर बात सरकार मान ले. मैं सांसद भी हूं और मेरे अपने विचार हैं. मैंने अपने विचारों के तहत अपनी बात रखी. इससे पहले मैंने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट के बेंच की मांग लेकिन नहीं मिली. मुझे साढ़े 9 साल हो गए लेकिन नहीं हुआ. लेकिन मैं पूरी ताकत के साथ अपनी और अपने क्षेत्र की बात रखता हूं.

क्या सीएम बनना चाहते हैं बालियान?
यह पूछे जाने पर कि वह सीएम बनना चाहते हैं या नहीं... बालियान ने कहा कि मैं सांसद बनकर खुश हूं. मुझे पहले विधानसभा का टिकट नहीं मिला लेकिन लोकसभा का मिला और पहली ही बार में मुझे मंत्री बना दिया गया. राजनीति में महत्वाकांक्षी की कोई सीमा नहीं है.

यह पूछे जाने पर कि बालियान का बतौर केंद्रीय मंत्री प्रभार क्यों बदल जाता है, उन्होंने कहा- जो मुझसे कहा जाता है, मैं वो करता हूं. जहां पार्टी कह देती है, मैं वहां काम करता हूं.

UP Cabinet Expansion: यूपी में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार के आसार! आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

पश्चिमी यूपी के सवाल पर बोले बालियान
अगर पश्चिमी यूपी उनकी मांग के अनुसार अलग हो गया तो उससे क्या फायदा होगा... इस सवाल पर बालियान ने कहा कि कई बार नेता ज्यादा जनता देखकर बहक जाता है. मुझे यह बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए थी. लेकिन अब कह दिया तो कह दिया.

संगीत सोम से रिश्ते के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा कोई विवाद नहीं है. मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं हैं. पश्चिमी यूपी के मुद्दे पर सोम और बालियान में अंतर पर बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी और मेरी सोच अलग-अलग हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget