एक्सप्लोरर

Watch: मंच पर अखिलेश यादव का इंटरव्यू लेने लगे राहुल गांधी, जानें क्या पूछा सवाल

Lok Sabha Elections 2024: फूलपुर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जनसभा में माइक खराब हो गया, जिसके बाद दोनों ने अनोखे तरीके से अपनी बात को लोगों तक पहुंचाया.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर भारत में एक तरफ़ भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव की वजह से सियासी पारा भी हाई है. इस कड़ी में यूपी की फूलपुर लोकसभा पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला, जब जनसभा में दोनों नेताओं का माइक खराब हो गया और भाषण देना मुश्किल हो गया. राहुल ने अखिलेश यादव से ही तमाम मुद्दों पर सवाल पूछने शुरू कर दिए. 

हुआ ये कि जब राहुल गांधी और अखिलेश यादव फूलपुर में जनसभा के लिए पहुंचे तो उनके माइक का तार टूट गया, जिसकी वजह से वो भाषण नहीं दे पाए. इसके बाद दोनों मंच पर ही बैठ गए और आपस में बात करने लगे. अखिलेश यादव ने कहा कि माइक खराब है और हम लोग बात करेंगे तो हमारी बातें रिकॉर्ड होकर जनता तक पहुंचेगी, सबको पता चल जाएगा कि हम और आप क्या कहना चाहते हैं. 

राहुल गांधी ने पूछे अखिलेश यादव से सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई यूपी की सिर्फ एक सीट क्योटो में हैं. इस पर राहुल गांधी ने टोकते हुए कहा कि क्योटो नाम कैसे? क्या जापान वाला है ये? तो सपा अध्यक्ष ने कहा प्रधान सांसद ने सपना दिखाया था कि काशी को क्योटो बना देंगे अब क्योटो बना या नहीं ये काशी के लोग तय करेंगे. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, अग्निवीर को लेकर बात की और कहा आज युवाओं के हाथ खाली हैं. 

दोनों ने पीएम मोदी के 'खटाखट' बोलने पर भी तंज कसा और कहा कि आपके (राहुल गांधी) 'खटाखट' बोलने के बाद पीएम मोदी भी रटारट-रटारट.. खटाखट-खटाखट कर रहे हैं. राहुल गांधी ने सवाल अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव को लेकर भी सवाल किया कि आपने उनसे क्या सीखा, क्या आप भी कुश्ती जानते हैं?

राहुल के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, "मैं कुश्ती नहीं कर पाया क्योंकि मैं सैनिक स्कूल में पढ़ा, वो ज़मीन की बात करते थे इसलिए उन्हें धरती पुत्र कहा जाता है. आपका (राहुल गांधी) भी इस क्षेत्र से रिश्ता है, वो शायद किसी और राजनीतिक परिवार का नहीं होगा. सिद्धांतों को लेकर हम कई बार आपके (कांग्रेस) साथ खड़े हुए हैं. 

अखिलेश यादव ने दावा किया कि पीएम मोदी जितनी बार दो लड़कों की जोड़ी कह रहे हैं उतना ही युवा हमारे साथ जुड़ गया. ये बड़ी भावना है कि हमसे और आपसे यूथ कनेक्ट कर रहा है. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी डिबेट से इसलिए डरते हैं क्योंकि वो सच का सामना करने से बचते हैं. उन्हें लगता है कि वो सब जानते हैं. 

गाजीपुर सीट पर सपा नहीं निर्दल प्रत्याशी करेगा BJP का मुकाबला? आज हो जाएगा फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget