एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: शिवपाल यादव ने UCC पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी...'

Uniform Civil Code: यूसीसी को लेकर शिवपाल यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, बीजेपी लोग इस तरह का प्रचार करते हैं. उन्हें न तो कुछ करना है और न ही वे कुछ कर पाएंगे.

UP News: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) में अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर (Jaswantnagar) में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को ध्यान में रखते हुए समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर दुष्प्रचार कर रही है. यूसीसी को लेकर बीजेपी के रुख पर जब उनसे सवाल किया गया तो शिवपाल यादव ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, बीजेपी लोग इस तरह का प्रचार करते हैं. उन्हें न तो कुछ करना है और न ही वे कुछ कर पाएंगे. वे चुनाव से पहले इस तरह की बातें करते रहेंगे.

जसवंतनगर में एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने यह भी आरोप लगाया कि जो बीजेपी कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, उसकी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. सहारनपुर में बुधवार को भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. उन्‍होंने कहा, ''लोग न तो पुलिस थानों में सुरक्षित हैं, न पुलिस हिरासत में, न ही अदालतों में और उन्हें खुलेआम मारा जा रहा है. अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं."

यूपी में कोई कानून-व्यवस्था नहीं- शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, लेकिन बीजेपी और सरकार झूठे दावे कर रही है, उसे महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों की कोई चिंता नहीं है. जनता के बीच बीजेपी की साख गिरने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास का काम सपा ने पूरी तरह से किया, सड़क दी, पुल बनवाए, किसानों के कर्ज माफ किए और जनता को अन्य कई सुविधाएं दीं.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला था हमला

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि संविधान में भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार होने का उल्लेख है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी ने फैसला किया है कि वह तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का रास्ता नहीं अपनाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मुद्दे का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और भड़काने के लिए कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Watch: सीएम योगी से घर मिलने पर भावुक हो गईं लाभार्थी जाहिदा फातिमा, कहा- 'जितना धन्यवाद करें वो कम है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget