एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अफजाल अंसारी के इस दावे ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें, BSP के लिए कह दी बड़ी बात

Lok Sabha Elections 2024: अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बसपा को नहीं छोड़ा है और न बसपा ने उन्हें छोड़ा है. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब सबकी नजरें 4 जून पर टिकी है जब वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे सबके सामने आएंगे. इस बीच गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिससे सपा को झटका लग सकता है. 

अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन, यूपी तक से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि न तो उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को छोड़ा है और न ही बसपा ने उन्हें छोड़ा है. 

बसपा को लेकर अफजाल अंसारी का दावा
अफजाल अंसारी ने दावा किया हम समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन बसपा का वोटर आज भी हमारे साथ उसी तरह से हैं. उन्होंने कहा कि हम बसपा से अलग कहां हैं हम भले ही की समाजवादी पार्टी को सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हमें टिकट दिया है लेकिन न तो हमने बसपा को छोड़ा है और न ही बसपा ने हमें छोड़ा है. 

वहीं दूसरी तरफ अफजाल अंसारी ने देश में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 80 में से 80 सीटों का जो सपना देखा था वो चकनाचूर होने जा रहा है. मोदी जी को अपनी सीट बचाने के लाले पड़ रहे हैं. योगी जी को अपनी साख बचाना मुश्किल हो रहा है. 

सपा उम्मीदवार ने दावा किया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाराणसी लोकसभा सीट से हार सकते हैं क्योंकि उन्होंने लोगों से तो झूठ बोला ही है लेकिन गंगा मइया से भी झूठ बोला है. बता दें कि गाजीपुर सीट पर सातवें चरण में एक जून को वोटिंग संपन्न हो चुकी है. इस सीट पर अफजाल अंसारी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के पारस नाथ राय से हैं. 

अफजाल अंसारी ने साल 2019 में बसपा के टिकट पर गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में थे और मोदी लहर के बीच भी अफजाल ने जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार बसपा अकेले चुनाव मैदान में है और सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. 

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष ने की पिता की हत्या, थाने में सरेंडर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget