एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सत्ता का दुरुपयोग कर BJP रच रही षड्यंत्र, चौथे चरण की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि बीजेपी वाले लोगों को वोटिंग से रोकने की कोशिश करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024 4th Phase Voting: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोगों को वोटिंग से रोकने की साजिश का आरोप लगाया है. सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा के घपलों की पोल खुल चुकी है. बीजेपी चुनाव हारने जा रही है. 

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए. वोटर को वोट डालने से रोकना भी एक अपराध हैं. भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है. भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं. 

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
सपा के समर्थक हर ज़ुल्म और हिंसा सहकर भी अपना वोट डालेंगे. कल जब कन्नौज और बाक़ी सभी सीटों पर दसों लाख लोग भाजपा को हराने निकलेंगे, तो देखते हैं भाजपा कितना दल-बल लगाकर कितनों को रोक पाती है. भाजपा के चुनावी घपलों की पोल खुल चुकी है और भाजपा के अंदर आपस में ही आरोप-प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो चुका है. भाजपा चुनाव बुरी तरह हार रही है. इसीलिए जो कुछ लोग डर या लालच की वजह से भाजपा का साथ दे भी रहे थे, वो भी जनता का आक्रोश देखकर पीछे हट गये हैं. 

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, जनता गुप्त तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और बेईमान अधिकारियों के वीडियो और नाम-फोटो लेने को तैयार बैठी है. सरकार बदलते ही सबको चिन्हित करके, उन सबको उनके अपराध की सजा दी जाएगी. जनता की जान की दुश्मन बनी भाजपा सरकार का साथ देने वाले ऐसे लोग अपने ही लोगों को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा, बेखौफ वोट डालने बाहर आएं, और इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों को जिताएं. 

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में 13 सीटों पर आज वोटिंग है. इनमें कन्नौज सीट भी शामिल हैं, जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ुद चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के सुब्रत पाठक से उनका मुकाबला है. कन्नौज के अलावा शाहजहांपुर , लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच सीट पर आज वोटिंग है.

UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में शामिल होंगे जयंत चौधरी, नामांकन में भी मौजूद रहेंगे RLD अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget