एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कुनबा बढ़ाने में जुटे जयंत चौधरी, कौन हैं RLD में शामिल होने वाली जैनब सिकंदर?

Lok Sabha Election 2024 UP: राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर पहचान बनाने वाली जैनब सिकंदर को जयंत चौधरी ने रालोद में शामिल कराया. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने जयंत चौधरी की तारीफ की.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) रालोद (RLD) का कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं. रविवार (11 फरवरी) को उन्होंने राजनीतिक विश्लेषक को पार्टी में शामिल कराया. जैनब सिकंदर (Zainab Sikander) ने दिल्ली में जयंत चौधरी के आवास पर रालोद की सदस्यता ग्रहण की. रालोद का दामन थामने के बाद जैनब सिकंदर चर्चा में हैं. पार्टी कार्यकर्ता भी जैनब सिकंदर के बारे में जानना चाहते हैं. जैनब सिकंदर के रालोद को चुनने का कारण भी जानने की उत्सुकता लोगों में है. आखिर जयंत चौधरी के बारे में जैनब सिकंदर क्या सोचती हैं?

DU में हिस्ट्री ऑनर्स की टॉपर जैनब सिकंदर

आरएलडी नेता जैनब सिकंदर मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली जैनब ने हिस्ट्री ऑनर्स में टॉप किया था. आईसीएसई बोर्ड टेंथ में हिंदी-इंग्लिश लैंग्वेज की ऑल इंडिया टॉपर रहीं हैं. क्लाइमेट चेंज की एक्टिविस्ट हैं और फेलोशिप की है. बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं. किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और राजनीति को गहराई से समझती हैं. देश की राजनीति के साथ साथ पश्चिमी यूपी का समीकरण भी बड़े करीब से जानती हैं. 

पॉलिटिक्स का सिकंदर शो किया, स्तंभ लिखे

जैनब सिकंदर पत्रकार भी रहीं हैं. अखबारों में आर्टिकल लिखती थीं और मार्केटिंग कंपनी चलाने वाली जैनब ने सियासी विश्लेषक के तौर पर पहचान बनाई. पिछले 6 साल से राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर सक्रिय हैं. उनके पति बिजनेसमैन हैं और एक साल की बेटी भी है. 

RLD में शामिल होने के बाद किया दो पोस्ट

रालोद ज्वॉइन करने के 24 घंटे में जैनब सिकंदर की एक्स पर दो पोस्ट चर्चा का विषय बनी. पहली पोस्ट जयंत चौधरी की फोटो के साथ शेयर करते हुए लिखा कि हक-हिम्मत-हल- राष्ट्रीय लोकदल. दूसरी पोस्ट आरएलडी के चार विधायकों की नाराजगी पर शेयर की. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "कुछ न्यूज चैनल विधायकों की नाराजगी से जुड़ी "पुख्ता खबर" चला रहें हैं और बता रहे हैं कि रालोद में "घमासान" है. रालोद का हर विधायक और कार्यकर्ता जयंत सिंह के के साथ है. वास्तव में RLD के अंदर हर्षोल्लास है. ऐसे न्यूज चैनलों को कहानियां बुनने के अलावा कुछ नहीं आता!

'जयंत लोगों को आगे बढ़ाने वाले हैं लीडर'

आरएलडी ज्वॉइन करने के बाद जैनब सिकंदर ने जयंत चौधरी की तारीफ की. उन्होंने जयंत चौधरी को लोगों को आगे बढ़ाने वाले लीडर बताया. उनसे बात कर लगा नहीं कि किसी लीडर के साथ बातचीत हो रही है बल्कि ऐसा लगा कि किसी परिवार के सदस्य साथ बैठे हैं. उनकी लीडरशीप में रहकर बहुत कुछ सीखना है. आरएलडी किसानों की पार्टी है और मजदूर और गरीबों की आवाज है, बस यही सबसे अच्छा लगा और आरएलडी ज्वाइन की. 

Kanpur News: यूपी में RTO की वेबसाइट ठप, लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के लिए लोग परेशान, दफ्तरों में लगी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget