एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी पर साधा निशाना, बीजेपी की टिकट बंटवारे पर कह दी ये बात

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. हरीश रावत ने बीजेपी के टिकट बंटवारे पर सवाल उठाए हैं.

Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के सियासी रण में नेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. हरीश रावत ने कहा की अगर बीजेपी इतनी ही मजबूत स्थिति में है तो उसने अपने पचास प्रतिशत सांसदों के टिकट क्यों काटे, क्या उनको अपनी जीत पर भरोसा नहीं है.

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत का एक लंबा राजनैतिक जीवन रहा है, कई पदों को उन्होंने सुशोभित किया है. अभी उनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा, दोनों बरकरार हैं. मगर इसके बावजूद भाजपा ने उनको हरिद्वार और पौड़ी से उम्मीदवार नहीं बनाया, उनको बदलकर नये, मगर सुपरिचित चेहरों को उम्मीदवार बनाया है. प्रश्न यह है कि ये लोग चुनाव लड़ना चाहते थे, यह सीटिंग सांसद थे, इनका अधिकार बनता था.

बीजेपी की टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि, इन दोनों को उम्मीदवार के रूप में न दोहराकर भाजपा ने केवल इन दोनों को ही नहीं बल्कि हरिद्वार और पौड़ी की जनता को इस नैसर्गिक और प्राकृतिक अधिकार से वंचित कर दिया. वह इन सांसदों से पूछते कि आपने अपने कार्यकाल में क्या-क्या काम किये? चेहरा बदल कर जनता से उसके स्वाभाविक अधिकार को छीनना, यह भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा हो गया है, 

हरीश रावत ने आगे कहा कि, यदि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने अच्छा काम किया है तो फिर इनको 50 प्रतिशत से अधिक अपने वर्तमान सांसदों के टिकट क्यों काटने पड़े, उनके स्थान पर क्यों नए चेहरे देने पड़े हैं? इसका स्पष्ट अर्थ है कि बीजेपी पिछले 10 वर्षों के अंदर जो विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है वह खोखले हैं, वह जमीन पर उतरे ही नहीं हैं और जनता दंडित करे उससे पहले चेहरा बदलकर भाजपा जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहती है.

हरीश रावत ने बीजेपी को घेरते हुए हमला बोला है हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से चुनाव लडा रहे है इसके लिए हरीश रावत कड़ी महंत कर राज है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार हरिद्वार में पार्टी छोड़ रहे है वही अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए हरीश रावत एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: BJP के लिए बरेली में बढ़ती जा रही टेंशन? सपा से मिल रही सीधी टक्कर, जानें- क्या कहते हैं समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget