एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: "बीजेपी नेताओं की हर बात जुमलेबाजी" फूलपुर से सपा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह ने बीजेपी को घेरा

UP Lok Sabha Election 2024: फूलपुर से सपा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह ने बेरोजगारी, महंगाई सहित तमाम मुद्दों पर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की हर बात जुमलेबाजी है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज की फूलपुर सीट से डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ सिंह मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है. टिकट मिलने के बाद अपने गृह नगर पहुंचने पर अमरनाथ मौर्य का जगह-जगह स्वागत किया गया. अमरनाथ मौर्या ने इस मौके पर कहा कि वह प्रतियोगी छात्रों की परेशानियों, युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक और सेना में अग्निवीरों की भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देश भर में हाहाकार मचा हुआ है. लोगों में बीजेपी सरकार के प्रति जबरदस्त नाराजगी है और लोग इस बार बदलाव चाहते हैं.

अमरनाथ मौर्य ने कहा कि, बीजेपी गठबंधन डेढ़ सौ सीटें भी नहीं पाएगा. इंडिया गठबंधन के पक्ष में जबरदस्त लहर है. रोजगार के सवाल पर युवा आक्रोश में है और वह बीजेपी को करारा सबक सिखाना चाहते हैं. जनता मोदी सरकार से दस सालों का हिसाब मांग रही है. सरकार के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है. बीजेपी नेताओं की हर बातें जुमलेबाजी साबित हुई है. जुमलों पर अब कोई भी भरोसा करने को तैयार नहीं है. बीजेपी की सरकार में ही प्रयागराज से तमाम दफ्तर दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गए. बीजेपी लोगों के मौलिक अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है.

बीजेपी के प्रवीण पटेल से है सीधा मुकाबला
अमरनाथ मौर्य जिस फूलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं, वहां से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तीन बार सांसद चुने गए थे.  इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और माफिया अतीक अहमद भी इस सीट से सांसद रह चुका है. बीजेपी ने इस सीट से फूलपुर विधानसभा सीट के विधायक प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया है. अमरनाथ मौर्या के प्रत्याशी बनने के बाद यहां अब पिछड़ा बनाम पिछड़ा की रोचक लड़ाई होने की उम्मीद है. अमरनाथ मौर्य 20 साल पहले विधानसभा का चुनाव बीएसपी का टिकट पर लड़ चुके हैं. वह दो बार डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ABP C Voter Opinion Poll 2024: पूरब से पश्चिम तक यूपी की इन सात INDIA को बड़ी बढ़त, पूर्वांचल में BJP को लगेगा बड़ा झटका?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget