एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बसपा के लिए खुले हैं I.N.D.I.A गठबंधन के दरवाजे, कांग्रेस बोली- अब मायावती को करना है तय

UP News: कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A' खुले दिल से चाहता है कि बसपा भी इस गठबंधन का हिस्सा बने. उन्होंने कहा इस गठबंधन में छोटे दल बिना बिना शर्त शामिल हो रहे हैं.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी यूपी में हैं. वहीं कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के दरवाजे खुले हैं और अब मायावती को तय करना है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहती हैं या अकेले अपने दम पर. लेकिन मायावती पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी.

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस 'पूरे दिल से' समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में सीट-बंटवारे पर जल्द ही गतिरोध को दूर कर समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में उन छोटे दलों के साथ भी बातचीत कर रहा है, जो लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल होंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महीने के अंत तक सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा.

'बसपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने'
कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' खुले दिल से चाहता है कि बसपा भी इस गठबंधन का हिस्सा बने. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन में छोटे दलों कुछ बिना शर्त शामिल हो रहे हैं और कुछ दलों को कुछ उम्मीदें हैं. इसलिए (उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने में) थोड़ा समय लग रहा है. लेकिन इस महीने के अंत तक सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा.सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पर पांडे ने कहा कि बातचीत काफी हद तक सकारात्मक रूप से चल रही है. 

'उम्मीदवार वही हो जो भाजपा को दे टक्कर'
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अविनाश पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब आप किसी गठबंधन का हिस्सा बनते हैं. तो आपको बातचीत करनी होती है और तर्कसंगत तरीके से तय करना होता है, कि सबसे अच्छा उम्मीदवार कौन होगा. जो भाजपा को उचित टक्कर दे पाएगा. उन्होंने कहा कि इसलिए हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्द ही सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Acharya Vidhyasagar Maharaj: केशव प्रसाद मौर्य ने जैन मुनि के देह त्याग पर जताया दुख, कहा- 'उनका योगदान प्रेरणादायी रहेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget