एक्सप्लोरर

UP Politics: मथुरा में गरजीं बीजेपी सांसद हेमा मालिनी, कहा- 'अयोध्या तो झांकी है..मथुरा-काशी बाकी है'

Lok Sabha Election 2024 UP: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने वादा किया कि मथुरा में भी जल्द ही मेट्रो चलेगी. इसके साथ उन्होंने यहां गंगा जल की व्यवस्था करने का भी एलान किया है.

Lok Sabha Election 2024 Mathura Seat: कृष्ण नगरी मथुरा से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है. सीएम योगी ने मथुरा में एक बड़ी रैली की जिसमें बीजेपी सांसद और प्रत्याशी हेमा मालिनी भी मौजूद थी. इस दौरान हेमा मालिनी ने एक बार फिर से काशी-मथुरा बाकी है का नारा बुलंद किया. 

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया और कहा कि मथुरा के सभी भाइयों और पार्टी नेताओं ने पिछले 10 सालों से उनका साथ दिया है. भगवान श्री कृष्ण की सेवा करने का अवसर तीसरी बार भी उन्हें मिला है. इसके उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद भी दिया. 

मथुरा को लेकर हेमा मालिनी का एलान
हेमा मालिनी ने इस दौरान मंच से कहा, 'अयोध्या तो सिर्फ झांकी है, काशी मथुरा बाकी है...मुझे लगता है ये होगा और मैं भी देख पाऊंगी.' उन्होंने कहा, मैं आश्वासन दे रही हूं कि आने वाले समय में यहां मेट्रो बनेगी. मथुरा, बरेली रेलवे लाइन को अलीगढ़ से जोड़ने की मांग है..मीठे पानी की मांग है..यहां गंगा जल लाया जाएगा. हमारे क्षेत्र में पूरी तरह से गंगा जल लाया जाएगा. 

बीजेपी सांसद ने कहा, मथुरा में इन कामों की मांग समय-समय पर होती रही है. जिसके लिए मुझे योगी जी की सहायता होगी. मैं कलाकार हूं, इसलिए मैं चाहती हूं कि संस्कृति और कला के क्षेत्र में भी काम होना चाहिए. मोदी जी ने भारत का नाम रोशन किया है. पूरा विश्व देख रहा है और हमें मोदी जी का हाथ मजबूत करना होगा.

UP Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद सीट पर सस्पेंस खत्म, रुचि वीरा ने नामांकन करने के लिए रवाना, अब एसटी हसन का क्या होगा?

हेमा मालिनी ने राम मंदिर के उद्घाटन पर कहा, जो काम 500 साल में नही हुआ वो आज हुआ. पूरा विश्व उनके लिए नतमस्तक है. यूपी की 80 की 80 सीटें बीजेपी को जाएगी. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम घोषणा पत्र एलान किया था कि वो कृष्ण की नगरी से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि था कि अयोध्या जिस तरह दीपोत्सव कि लिए जानी जाती है उसी तरह मथुरा रंगोत्सव के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget