एक्सप्लोरर

UP Politics: 'विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियां एक दूसरे के साथ नहीं', सिद्धार्थ नाथ सिंह का I.N.D.I.A पर निशाना

Lok Sabha Election 2024: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना भी साधा.

UP Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोला है. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष घबराया हुआ है और उसकी जमीन खिसकी हुई है. विपक्षी गठबंधन के पास मुद्दे नहीं है और वह बहानेबाजी कर रहा है. विपक्षी गठबंधन की ना तो भगवान राम में आस्था है और ना ही उसमें विश्वास है.

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष ने पहले भी भगवान राम के मंदिर को लेकर रोड़ा अटकने की कोशिश की थी. बीजेपी के लिए भगवान राम और उनका मंदिर आस्था का विषय है जबकि विपक्ष के लिए चुनावी मुद्दा है. भगवान राम के आशीर्वाद से बीजेपी का चुनावी रास्ता पहले ही साफ हो चुका है. 

2024 के चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी इस बार 400 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार करेगी. विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियां एक दूसरे के साथ नहीं है. गठबंधन कहीं है ही नहीं. गठबंधन है ही नहीं तो उसकी मजबूती का सवाल भी नहीं उठता.

तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले को लेकर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करना और उसकी मान्यताओं को नहीं मानना विपक्ष का चरित्र है. तृणमूल कांग्रेस इसी वजह से बंगाल में गुंडागर्दी व अराजकता की राजनीति करती है.

बता दें कि, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी. जिसको लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इस घटना की निंदा की है.

ये भी पढ़ें- 

UP News: ATS में तैनात पुलिस अधिकारी पर लगा शारीरिक शोषण का आरोप, विभाग ने कही जांच की बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget