एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: दूसरी पंक्ति के नेताओं की पौध तैयार कर रही BJP, यूपी से की थी शुरुआत, अब इन राज्यों में किया सियासी प्रयोग

UP Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी दूसरे पंक्ति के नेताओं की पौध तैयार कर रही है. इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो गई थी. जिसका असर लोकसभा में भी देखने को मिल सकता है.

UP Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद उसने सभी जगहों पर नए चेहरे को मौका दिया है. बताया जा रहा है कि भाजपा ने इसके जरिए दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे लाने का सियासी प्रयोग किया है. इसके साथ भाजपा ने एक मजबूत प्रतीकात्मक आधार भी तैयार किया है और नई सोशल इंजीनियरिंग गढ़ कर नया संदेश देने की कोशिश की है.

सियासी जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री और उप मुखमंत्री के तौर पर आदिवासी, दलित, ब्राह्मण और राजपूत चेहरों को उतार कर भाजपा ने एक संदेश दिया. पार्टी ने इसके साथ ही तीनों राज्यों में नए नेतृत्व को लेकर भी नई पॉलिटिकल पिच तैयार कर सबको चौंका दिया. जानकार बताते हैं कि संघ और भाजपा आलाकमान ने इन फैसलों से के पीछे कई संदेश दिए हैं. पार्टी से बड़ा कोई नहीं है. मातृ संगठन आरएसएस अभी उतना ही ताकतवर है. वो जिसे चाहे फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है. 

लोकसभा चुनाव में दिख सकता है असर

आने वाले सालों में भाजपा की दूसरी और नई लीडरशिप तैयार हो गई है. इसका असर आगामी लोकसभा में भी देखने को मिल सकता है. सियासी जानकर कहते हैं कि ब्राह्मणों और बनियों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा ने तीन राज्यों में शीर्ष नेतृत्व के चयन में नए चेहरों को लाकर ना सिर्फ अपनी पुरानी छवि से बाहर आने की कोशिश की है, बल्कि पिछड़े, दलित-एसटी वर्ग को लुभाने और विपक्ष की जातीय जनगणना की मांग की धार को कुंद करने का प्रयास किया है. 

नए काडरों को भी साधने की कोशिश

इसके साथ ही भाजपा ने नए और युवा चेहरों को शीर्ष पदों पर बैठाकर पार्टी के नए काडरों को भी साधने की कोशिश की है. वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजीव श्रीवास्तव कहते हैं कि यह बदलाव सिर्फ भाजपा का अकेले का फैसला नहीं है. आरएसएस के बड़े नेता मंथन करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि अब दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो गई थी. 

यूपी से की थी शुरुआत 

2014 में वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से चुनाव लड़वाया गया. 2019 में उनकी जगह किसी और को मौका दिया गया. उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्थापित नेता कलराज मिश्र हों, केशरी नाथ त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह हों, इनकी जगह दूसरे नेताओं को मौका दिया गया. कुछ नेताओं को राज्यपाल बनाकर सम्मानित भी किया गया. इनकी जगह दूसरी पंक्ति के नेताओं को मौका दिया गया. योगी, केशव मौर्या, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव और ब्रजेश पाठक जैसे नेताओं 50 से 60 साल की उम्र वालों को आगे लाया गया. 

फिर अन्य राज्यों में किया लागू

यह प्रयोग सफल हुआ, यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यूपी में लिया गया. इसके बाद इसे आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों में लागू किया जा रहा है. भाजपा और संघ आज की नहीं आगे की दस सालों के बाद क्या होना है, इस पर काम करती है. उन्होंने कहा कि जब अटल की सरकार में भी संघ युवाओं को आगे लाने की बात करता था, जो अब जमीन पर लागू हो रहा है. यह सिर्फ भाजपा की नहीं संघ की पूरी सोच है कि दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाया जाया. संघ और भाजपा आगे की दस पंद्रह सालों की राजनीति पर फोकस कर रहे हैं. 

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाने में भाजपा ने यह प्रयोग बहुत पहले शुरू कर दिया था. हरियाणा में जहां चौटाला, फिर देवी लाल, भजन लाल या अन्य जाट, गुर्जर नेताओं का बोलबाला हुआ करता था. वहां पर भाजपा ने अचानक मनोहर लाल खट्टर पंजाबी खत्री को आगे लाकर सबको चौंका दिया था. उत्तराखंड में भगत सिंह कोश्यारी, खंडूरी, रावत और निशंक जैसे नेताओं को हटाकर छात्र राजनीति से आए पुष्कर सिंह धामी को अवसर दिया. 

क्या है बीजेपी की सोच?

ऐसे ही गुजरात में स्थापित नेता नितिन पटेल और रुपाणी को हटाकर वहां भूपेंद्र पटेल को स्थापित कर दिया है. यह लंबे समय की राजनीति के संकेत हैं. यह संघ की सोच और मोदी-शाह की सहमति के बाद उठाया गया कदम है. इस प्रयोग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि स्थापित क्षत्रपों के महत्व को कम किया और नए व्यक्ति को भी मौका मिला. संघ और भाजपा की रणनीति के अनुसार, ये लोग नए लोगों को मौका देंगे. किसी को क्षत्रप बनने का मौका नहीं देंगे.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा एक काडर बेस पार्टी है. यहां पर हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को अवसर मिलता है. पार्टी की असल पूंजी कार्यकर्ता होते हैं. इसका भाजपा हमेशा ख्याल रखती है. युवा जोश और अनुभव के मिश्रण का कैसे इस्तेमाल हो यह पार्टी को पता है. भाजपा ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को अवसर देने में सबसे आगे है.

ये भी पढ़ें- 

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, वाराणसी में चल रहा था रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget