एक्सप्लोरर

अयोध्या में इस रणनीति की वजह से हारी BJP, शिवपाल यादव के बयान से चर्चा तेज

Shivpal Yadav On Ayodhya Seat: उत्तर प्रदेश की वीआईपी अयोध्या सीट पर भी बीजेपी को सपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. जिस पर शिवपाल यादव ने जवाब दिया है.

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव बीजेपी की करारी हार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी के इस हार के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. यूपी में अगर आज चुनाव हुए तो सरकार बदल जाएगी. वहीं अयोध्या में बीजेपी को मिली हार पर भी जवाब दिया.  

शिवपाल यादव ने कहा कि सपा के उम्मीदवारों को अलग विधानसभा के हिसाब से देखा जाए तो इतने प्रत्याशी जीते हैं कि आज चुनाव हो जाए तो सपा की सरकार बन सकती है. वहीं अखिलेश यादव और राहुल गांधी को शहजादा कहने पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनके ऐसे  ही बयानों की वजह से बीजेपी का ये हाल हुआ है. 

सपा नेता ने इस दौरान परिवारवाद से लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती और अयोध्या में हुई बीजेपी की हार को लेकर भी निशाना साधा और कहा, परिवार ही नहीं सभी वर्गों के लोगों को हमने टिकट दिया चाहें दलित, मौर्य, ब्राह्मण या वैश्य समाज के लोग हों सभी ने जीत हासिल की है. हमने कभी परिवारवाद को अहमियत नहीं दी, जो काम करेगा, जिस पर जनता भरोसा करेगी उसे मौक़ा दिए जाता है. 

अयोध्या में बीजेपी की हार पर कही ये बात

अयोध्या जैसी सीट पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. जिस पर शिवपाल यादव ने कहा कि भगवान राम तो मर्यादापुरुषोत्तम थे..हैं और रहेंगे. लेकिन ये लोग भगवान राम के आदर्शों को मान नहीं रहे थे. हमारा प्रत्याशी असली सेक्युलर तो अब वहां जीता है.  शिवपाल यादव ने कहा कि अयोध्या ही नहीं पूरे फैजाबाद में इनका सफाया हुआ है. 

शिवपाल यादव ने इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला किया और कहा कि मुस्लिम समाज भी समझ गया था कि वो बीजेपी के साथ मिलकर टिकट दे रही हैं. उन्होंने किसी को मुफ्त में टिकट नहीं दिया है. बता दें कि यूपी में सपा 37 सीटें जीतकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. सांसदों में मामले में अब सपा ने बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया. 

यूपी में बंपर जीत के बाद अखिलेश यादव ने किया पिता मुलायम सिंह को याद, कहा वो होते तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget