एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी और नीतीश कुमार को अखिलेश यादव का जवाब, बताया किसके नेतृत्व में लड़ेंगे 2024 चुनाव

Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिनों उन राज्यों में कांग्रेस को समर्थन देने की पेशकश की है, जहां कांग्रेस मजबूत है. इस पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

Akhilesh Yadav On Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लगभग एक साल रह गए हैं. ऐसे में सत्ता पर काबिज बीजेपी से मुकाबला करने के लिए फिर से विपक्षी एकता की बात हर तरफ हो रही है. इसके लिए विपक्ष के कई दिग्गज नेता एक-दूसरे से मिल रहे हैं और अपना बयान भी दे रहे हैं. इसी कड़ी में विपक्षी एकता को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, केसीआर और अलग-अलग राजनीतिक दल इसका रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जहां भी कोई पार्टी मजबूत होगी, उन सभी जगहों पर चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सोमवार को उन राज्यों में कांग्रेस को समर्थन देने की पेशकश की, जहां कांग्रेस मजबूत है, बशर्ते राज्य में कांग्रेस की तरह उनकी तृणमूल कांग्रेस को भी समर्थन मिले.

'हमने कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन किया था'

ममता बनर्जी ने कहा, "शुरुआत से मैं कह रही थी कि संबंधित क्षेत्रों में ताकत रखने वाले दलों को वहां सीधे बीजेपी का मुकाबला करना चाहिए. जैसे- दिल्ली में आप, बिहार में राजद-जदयू, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस. हमने कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन किया था, अब उन्हें पश्चिम बंगाल में भी हमारे साथ वैसा ही करना चाहिए. यह सही नहीं है कि कर्नाटक में वे हमारे समर्थन का आनंद लेंगे और पश्चिम बंगाल में हमारा विरोध करेंगे.

नीतीश कुमार ने की थी अखिलेश यादव से मुलाकात

इससे पहले 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, "हम आए ही हैं इसीलिए कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों की राय एक हो जाए, ताकि देश को आगे ले जाया जा सके. इस समय कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है. पार्टियों के साथ बैठकर बातचीत हो रही है और हम मिलकर काम करेंगे, ताकि देश आगे बढ़े और देश को बीजेपी से मुक्ति मिले. ये लोग देश के इतिहास को बदलने में जुटे हैं. हमारी सब लोगों से बातचीत पहले से हो रही है और इसका अच्छा परिणाम आएगा. सब लोग एक साथ मिलकर और सभी पार्टियों को एक साथ मिलकर अगला चुनाव लड़ेंगे, जो देशहित में अच्छा होगा."

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में हार के बाद यूपी में BJP सतर्क, पीएम मोदी अगस्त से हर महीने करेंगे दौरा, इन सीटों पर फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget