एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Lok Sabha Election 2024: क्या I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग हो जाएगा रालोद? RLD नेता ने किया सबकुछ साफ

UP News: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीट बंटवारे पर चर्चा होगी. इससे लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव मेराजुद्दीन अहमद ने बृहस्पतिवार को मीडिया में आयी उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा गया है कि पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ अपने गठजोड़ पर पुनर्विचार कर रही है. महासचिव ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन के साथ है और उसी के साथ रहेगी. अहमद ने कहा, 'ये खबरें ‘इंडिया’ गठबंधन और रालोद की छवि खराब करने का एक प्रयास है। सच्चाई यह है कि रालोद, गठबंधन के साथ है और उसके साथ ही रहेगी. इस संबंध में अंतिम निर्णय केवल जयंत चौधरी करेंगे.’’

दरअसल, बीते दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी के बयान में कहा गया है कि जल्दी पार्टी की एक बैठक होगी. जिसमें यह यह विचार किया जाएगा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में रहना है या नहीं. बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक के एजंडे में अगले लोकसभा चुनाव के लिए घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा. ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक 17 से 20 दिसंबर के बीच होगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगी.

इंडिया गठबंधन के कई घटक विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया जा सके. इंडिया गठबंधन के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने बुधवार को यहां बैठक की थी जिसमें संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी.

UP News: वाराणसी में दिल दहला देने वाली घटना, बनारस घूमने आए चार लोगों ने की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा से लापता शख्स की बुलंदशहर में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों को हत्या का शक
ग्रेटर नोएडा से लापता शख्स की बुलंदशहर में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों को हत्या का शक
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर BJP की जीत का जश्न, 'मंत्री जी' ने कार्यकर्ताओं संग लगाए ठुमके
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर BJP की जीत का जश्न, 'मंत्री जी' ने कार्यकर्ताओं संग लगाए ठुमके
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
BJP की प्रचंड जीत पर रवि किशन का बड़ा बयान, कहा- 'बंगाल आज जीता नहीं, बल्कि...'
BJP की प्रचंड जीत पर रवि किशन का बड़ा बयान, कहा- 'बंगाल आज जीता नहीं, बल्कि...'

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
Keralam Election Results 2026: केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
Raja Shivaji BO Day 4 Live: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Embed widget