एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में बड़े ऐलान की तैयारी, BJP के मंच पर दिखेंगे राजा भैया, यहां होगी रैली!

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में राजा भैया जल्द ही कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. माना जा रहा है कि चुनाव के बीच वो बीजेपी के मंच पर दिखाई देंगे. इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर सियासी गर्मी तेज हो गई है.12 मई को भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी जनसभा होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस जनसभा में कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह भी शामिल हो सकते हैं. इस सीट को राजा भैया का गढ़ माना जाता है. 

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है. ऐसे में अब इस सीट पर सियासत तेज होती जा रही है. भाजपा ने यहां से सांसद विनोद सोनकर को उम्मीदवार बनाया है. जिसे देखते हुए भाजपा रविवार को यहां पर विशाल जनसभा करने जा रही है. ये जनसभा हीरागंज के माँ नायर देवी धाम परिसर में होगी. जिसकी तैयारियां बड़े जोरों शोरों से चल रही हैं.  

बीजेपी के मंच पर दिखेंगे राजा भैया
खबरों के मुताबिक़ बीजेपी की इस विशाल जनसभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. रविवार को बीजेपी के इस मंच पर राजा भैया भी दिखाई देंगे. राजा भैया भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील करते दिखाई देंगे. इसके लिए बीजेपी की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है. 

राजा भैया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर वोट देने के अपील करेंगे. इससे पहले हाल ही में बेंगलुरू में राजा भैया की अमित शाह से मुलाकात भी हो चुकी है. ऐसे में सभी की नजरें कल होने वाली जनसभा पर टिकी हुई है. बड़ी बात ये है कि बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर और राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के बीच छत्तीस का आंकड़ा है जो जगजाहिर है. 

पिछले कुछ समय से राजा भैया और भारतीय जनता पार्टी के बीच नजदीकी साफ देखी जा सकती है. राजा भैया अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे. यहीं नहीं वो अक्सर सीएम योगी और पीएम मोदी सरकार की नीतियों की खुलकर तारीफ भी कर चुके हैं. यूपी में हाल में राज्यसभा की दस सीटों पर हुए चुनाव में भी उनकी पार्टी ने भाजपा के समर्थन में वोट किया था. 

Ravi Kishan Net Worth: 11 बंगले और फ्लैट, काफिले में 7 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति..जानें- कितने अमीर है रवि किशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget