एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मेरठ पहुंचते ही भावुक हुए BJP के 'भगवान राम', कहा- 'सभी यादें आंखों के सामने घूम रही'

UP Lok Sabha Election 2024: मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अभिनेता अरुण गोविल मेरठ पहुंचे. अरुण गोविल ने कहा कि, "मेरठ की जनता को प्यार देने आया हूं".

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, यूपी में कुल सात चरणों में मतदान होने हैं. चुनाव तारीखें नजदीक आते अब सियासी बयानबाजी भी तेज होने लगी हैं. रामायण में ‘श्रीराम’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता और भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल आज मेरठ पहुंचे. उन्होंने कहा कि "मेरठ की जनता को प्यार देने आया हूं".

भारतीय जनता पार्टी से मेरठ लोकसभा सीट प्रत्याशी बनाए गए अरुण मंगलवार को मेरठ पहुंचे. प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के टिकट पर मेरठ से चुनाव लड़ने का मौका पाकर बेहद रोमांचित हैं. उन्होंने कहा, "मेरठ की जनता को प्यार और मोहब्बत देने आया हूं. मेरठ की सभी यादें आंखों के सामने घूम रही हैं. यहां की गलियां, स्कूल और घर सब याद आ रहा है." उन्होंने कहा कि मेरठ उनकी अपनी जगह है. जो काम पहले करते थे वही अब भी करेंगे - बस उसका रूप बदल जाएगा.

रामायण में निभाया लीड किरदार 
अरुण गोविल ने कंगना रनौत पर हुई टिप्पणी पर बोलने से इनकार कर दिया. रामायण के लीड एक्टर का जन्म मेरठ कैंट में हुआ था. उनके पिता मेरठ नगर पालिका में जलकल अभियंता थे. अरुण गोविल की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर और राजकीय इंटर कॉलेज से हुई. सहारनपुर और शाहजहांपुर में उनकी शिक्षा हुई. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्राप्त की. इंजीनियरिंग में अध्ययन किया और कुछ नाटकों में अभिनय किया.

गौरतलब है कि यूपी की मेरठ, अमरोहा, बागपत गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (SC) अलीगढ़ और मथुरा में दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं.  दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी जो 4 अप्रैल तक चलेगी. 5 अप्रैल नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी 8 अप्रैल और 26 अप्रैल को इन आठों लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी हैं. नामांकन प्रक्रिया शुरु होने से पहले ही चुनावी शोर पूरे शबाब में है और बयानबाजियों का दौर भी तेज होता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश-मायावती में सीक्रेट डील! यूपी में बड़ा खेल, जिंदा हुई पुरानी यादें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget