एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: हेमा मालिनी के लिए वोट मांगने पहुंचे जयंत चौधरी, कभी लड़ चुके हैं उनके खिलाफ चुनाव

UP Lok Sabha Seat: 2014 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी और जयंत चौधरी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो चुकी है. इस चुनाव में हेमा मालिनी ने जयंत चौधरी को हरा दिया है.

Mathura Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी बीजेपी के मंच पर नजर आ रहे हैं. गुरुवार को जयंत चौधरी मथुरा में सांसद हेमा मालिनी के लिए जनसभा करने पहुंचे थे. दिलचस्प बात ये हैं कि कभी जयंत चौधरी उनके खिलाफ चुनाव लड़े थे और अब उनके लिए ही वोट मांग रहे हैं. 

मथुरा में बलदेव विधानसभा के अवेरनी चौराहे पर आयोजित चुनावी सभा में जयंत चौधरी ने हेमामालिनी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भारत रत्न मिलने की बात नहीं पच रही है. जयंत ने तंज कसते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं 'मैं पलट गया' पर मैं आपको बता दूं, मैं पलटा नहीं हूं बल्कि उनको पटक रहा हूं. 

हेमा मालिनी और जयंत चौधरी में टक्कर
जयंत चौधरी ने कहा कि हेमा जी 2009 के चुनाव प्रचार में यहां आई थी. अगर कोई फिल्म बननी हो तो उसका नाम होगा 15 साल बाद. मुझे क्या मालूम था कि हम बीच में आमने-सामने भी चुनाव लड़ेंगे. अब ऐसा नहीं होगा. लोकदल के लोगों से मेरी अपील है कि अगर दिल में कोई मनमुटाव हो तो उसे दूर कर लें.

मथुरा लोकसभा सीट से चौधरी चरण सिंह के परिवार को बेहद प्रेम था. यही कारण है कि इस सीट से चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने यहां से चुनाव लड़ा. चौधरी साहब की बेटी ज्ञानवती सिंह ने यहां से चुनाव लड़ा और उनके पोते जयंत चौधरी यहां से चुनाव लड़े और जीते भी. ये पहली बार है जब चौधरी चरण सिंह का परिवार इस सीट से किसी अन्य दल के नेता के लिए वोट मांग रहा है.

दिलचस्प बात ये हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी और जयंत चौधरी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो चुकी है. इस चुनाव में हेमा मालिनी ने जयंत चौधरी को हरा दिया है. जयंत चौधरी दूसरे नंबर पर रहे थे. जबकि तीसरे नंबर पर बसपा आई थी. 

मथुरा का सियासी इतिहास
मथुरा लोकसभा सीट पर हुए 1952 और 1957 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी जबकि 1957 के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी हार गये थे. 
- साल 1962, 1967 और 1971 में लगातारी तीन बार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
- 1977 और 1980 में जनता पार्टी का मथुरा सीट पर दबदबा रहा. 
- 1984 में फिर से कांग्रेस को जीत मिली, 1989 में ये सीट जनता दल के हिस्से में गई. 
- 1991 से लेकर 1998 तक हुए चार चुनावों में बीजेपी का दबदबा रहा.
- 2004 में मथुरा से कांग्रेस को जीत मिली और चौधरी चरण सिंह की बेटी ज्ञानवती सिंह मथुरा में चुनाव हार गईं थी. 
- साल 2009 में बीजेपी-आरएलडी गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर जयंत चौधरी सांसद चुने गए. 
- 2014 और 2019 से हेमा मालिनी को मथुरा लोकसभा सीट पर जीत मिल रही है.

UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget