एक्सप्लोरर

जौनपुर में अखिलेश यादव को झटका, पूर्व सपा विधायक ने किया BJP उम्मीदवार का समर्थन

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की जौनपुर सीट पर समाजवादी पार्टी को झटका लगा है. सपा के पूर्व विधायक बाबा दुबे ने चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन का एलान किया है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट पर इन दिनों सियासत गरमाई हुई है. पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का एलान किया तो वहीं अब समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और बड़े नेता रहे ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबू दुबे ने भी बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को समर्थन देने का एलान कर दिया है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने सपा को छोड़ दिया था, जिसके बाद अब वो खुलकर बीजेपी के समर्थन में आ गए हैं. 

बाबा दुबे ने 21 मई को क्षेत्र के मतदाताओं के नाम पत्र लिखा जिसमें उन्होंने सपा के प्रत्याशी का विरोध करते हुए बीजेपी उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को समर्थन देने की बात कही हैं. बाबू दुबे ने क़रीब दस दिन पहले ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. वो सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर नाराज थे. उन्होंने 10 मई को अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी. 

सपा प्रत्याशी से नाराज थे बाबा दुबे
समाजवादी पार्टी ने इस बार जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है. बाबा दुबे उनके नाम को लेकर शुरू से विरोध में थे, उन्होंने अपनी आपत्ति को भी दर्ज किया था. लेकिन जब उनकी बात नहीं मानी गई उसके बाद से ही इस बात की अटकलें लगने लगी थी कि वो सपा छोड़ सकते हैं. बाबा दुबे ने सपा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देते हुए कहा था कि बाबू कुशवाहा का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैं इस आचरण के व्यक्ति का समर्थन या प्रचार नहीं कर सकता हूं.  

बाबू दुबे ने जिस तरह बीजेपी के समर्थन का एलान किया है उससे सपा को नुकसान होना तय है. ओम प्रकाश दुबे जौनपुर की बदलापुर सीट से विधायक रह चुके हैं. साल 2009 में उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी. इससे पहले वो बहुजन समाज पार्टी में थे. हालांकि जब बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार में थी. तब उन्होंने बसपा को छोड़कर सपा का दामन थामा था.  

बीजेपी से अलग राह पर मेनका गांधी! मुस्लिमों को साधने के लिए बनाई नई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget