एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इस सीट पर कम हुईं सपा की मुश्किलें, इन तस्वीरों से मिली अखिलेश यादव को राहत!

Lok Sabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर सीट पर प्रत्याशी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी कंफ्यूज दिखे. पहले उन्होंने महेंद्र नागर को बदलकर राहुल अवाना को टिकट दिया फिर उनका टिकट काट दिया.

Lok Sabha Election 2024 UP: यूपी की गौतमबुद्ध नगर सीट पर पिछले आठ दिनों से चली आ रही असमंजस की स्थितियां खत्म हो गई हैं. शुक्रवार को सपा प्रत्याशी महेंद्र नागर और पूर्व घोषित प्रत्याशी राहुल अवाना दोनों ने मिलकर एक प्रेस वार्ता की और दावा किया सपा एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और बीजेपी को हराकर अखिलेश यादव को जीत का तोहफा देंगे.

गौतमबुद्ध नगर सीट पर प्रत्याशी को लेकर सपा अध्यक्ष काफी असमंजस में दिख रहे थे, पहले उन्होंने डॉ महेंद्र नागर को उम्मीदवार घोषित किया लेकिन दो दिन बाद ही टिकट बदलकर राहुल अवाना प्रत्याशी बना दिया. इसके बाद पार्टी संगठन से जुड़े लोग के दबाव में अखिलेश यादव ने फिर महेंद्र नागर को ही टिकट देने का एलान किया. 

पूर्व और वर्तमान दोनों प्रत्याशी साथ आए
बार-बार प्रत्याशी बदलने की वजह से इस सीट पर सपा में दो फाड़ दिख रहे थे लेकिन अब सबकुछ ठीक होता दिख रहे हैं. सपा के पूर्व और वर्तमान दोनों प्रत्याशी एकसाथ नजर आए. इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार भाटी, कांग्रेस और आप नेता भी शामिल रहे. इस दौरान सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात दोहराई. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है. 

इस दौरान सपा उम्मीदवार ने स्थानीय मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा यहां के किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है. गांवों में आवारा पशुओं की समस्या और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा बीजेपी इनका समाधान नहीं कर पा रही है. 

इन मुद्दों पर की बात
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. 2019 में लोग धोखे में आ गए थे लेकिन, इस बार लोग किसी के झांसे में नहीं आएंगे. बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, महंगाई बेहताशा बढ़ रही है. किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है.  इन सब का जवाब जनता इस बार भाजपा को देगी. उन्होंने कहा सपा प्रत्याशी महेंद्र नागर बड़ी जीत दर्ज करेंगे.

सपा नेता ने इस दौरान टिकट बदले जाने पर कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने दोनों प्रत्याशियों को देखा. जो फैसला लिया गया वो सही है. राहुल अवाना ने कहा कि वो अखिलेश यादव के फैसले का सम्मान करते हैं. हम सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा सरकार के द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है. उसका किसान हिसाब लेंगे.

Mukhtar Ansari Death: 'मुख्तार अंसारी की मौत से सुकून मिला, हम बहुत खुश'- मन्ना सिंह की पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
IAS रिंकू राही और EO में तीखी झड़प, जांच अभिलेख नहीं देने पर विवाद
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की No Entry
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की No Entry
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget