एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सीट बंटवारे पर सपा से जल्द चर्चा करेगी कांग्रेस, इतनी सीटों पर कर सकती है दावेदारी

Lok Sabha Election 2024 UP: कांग्रेस चाहती है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ही इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से सीट बंटवारे को लेकर बात हो जाए, इसके लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे.

UP Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर बातचीत से पहले कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है. शनिवार और रविवार को सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेशनल अलायंस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राज्यवार सीटों को लेकर चर्चा की गई है. इनमें दस राज्यों में कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है तो वहीं यूपी को लेकर भी सीटों पर चर्चा हुई. 

इस महीने 14 जनवरी से राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू हो रही है. कांग्रेस चाहती है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ही सहयोगी दलों से बातचीत के लिए पार्टी अपने प्रतिनिधियों को नियुक्त करेगी. यूपी में भी कांग्रेस के पास एक रायबरेली लोकसभा सीट हैं, जहां से सोनिया गांधी सांसद हैं. खबरों के मुताबिक कांग्रेस यूपी की दस सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर सकती है. 

यूपी में जल्द होगी सीट बंटवारे चर्चा
यूपी में सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही कांग्रेस के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे जो सपा प्रतिनिधियों से सीटों के बंटवारे को लेकर बात करेंगे. इस बीच अगर कोई विवाद होता है तो पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व के बीच बातचीत हो सकती है. गठबंधन दलों के साथ तालमेल के लिए कुछ मानक भी तय किए गए हैं. जिसके मुताबिक़ जिन संसदीय सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर थे उन पर समझौता नहीं होगा. कांग्रेस दो संसदीय और उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों के आधार पर दावेदारी पेश कर सकती है. 

पिछले चार लोकसभा चुनाव के नतीजों पर गौर किया जाए तो कांग्रेस ने साल 2009 में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था. जब पार्टी ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ज़बरदस्त झटका लगा और कांग्रेस सिर्फ अपनी दो परंपरागत अमेठी और रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी और 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सिर्फ़ एक ही सीट रह गई. इन चुनावों में अमेठी और कानपुर में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, उन्नाव जैसी सीटों पर पार्टी तीसरे स्थान पर रही.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget