एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: BJP ने तैयारी की 24 की रूपरेखा, दीवाली जैसा माहौल बनाने का प्रयास, अब इन्हें लुभाने की होगी कोशिश

UP Politics: बीजेपी (BJP) ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. पार्टी ने आगामी चुनाव के लिहाज से अपने अभियान और तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली है.

UP News: कुछ महीनों बाद होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने मतदाताओं को लुभाने में लिए खास नारे तैयार कर लिए हैं. पार्टी की कोशिश खासतौर पर महिलाओं, युवाओं और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को लुभाने की है. इसके लिए भाजपा ने कई नारे भी तैयार कर लिए हैं.

लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी द्वारा बनाई गई वरिष्ठ नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में इसे लेकर एक विस्तृत योजना बनाई गई है. विरोधी दलों के गठबंधन की संभावना को देखते हुए भाजपा ने इस बार लोक सभा चुनाव में 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है ताकि पार्टी एक शानदार जीत हासिल कर सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुना कर ऐतिहसिक जीत हासिल करने की कोशिश में जुटी भाजपा 'अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार' नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी. पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए उनके इर्दगिर्द 'मोदी की गारंटी' जैसे कई अन्य नारों का भी जोर-शोर से उपयोग करेगी. युवा मतदाताओं खासकर पहली बार वोट करने जा रहे मतदताओं को लुभाने के लिए भी भाजपा ने एक नया नारा तैयार किया है. भाजपा 'इफ यू एटीन, व्हाई आर यू वेटिंग, कम फॉर वोटिंग' के नारे के जरिए युवा मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी.

25 जनवरी तक विशेष अभियान
पार्टी ने यह महसूस किया है कि युवा मतदाताओं ने कांग्रेस के शासनकाल को नहीं देखा है, इसलिए उन्हें कांग्रेस सरकारों के कामकाज और मोदी सरकार के कामकाज के अंतर के बारे में बताना जरूरी है. पार्टी इसके लिए भी अभियान चलाएगी. भाजपा 12 जनवरी से लेकर मतदाता दिवस यानी 25 जनवरी तक विशेष अभियान चलाएगी. पार्टी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की धुंआधार रैलियां आयोजित करने का भी फैसला किया है.

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, तरुण चुग और विनोद तावड़े सहित कई अन्य नेता मौजूद रहें. लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई गई इस उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक के बाद मंगलवार को ही पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राम मंदिर के शिलान्यास से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए भी अलग से बैठक हुई, जिसमें देश भर से भाजपा के 150 से ज्यादा नेता शामिल हुए.

Ram Mandir Inauguration: 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अगर मिलेगा तो भी नहीं जाएंगे', सपा विधायक का एलान, बताई वजह

रूपरेखा तय
इस बैठक में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा ने अयोध्या सहित पूरे देश में विशेष कार्यक्रम चलाने के लिए एक देशव्यापी अभियान की रूपरेखा तय की. भाजपा 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, अयोध्या सहित पूरे देश के मंदिरों में 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगी.

बैठक में सभी प्रदेशों से आए नेताओं को पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को देश भर में दिखाने की व्यवस्था करने के साथ ही इस दिन यानी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शाम में देश के सभी घरों में पांच रामज्योति जलाकर देशभर में दीवाली जैसा माहौल बनाने का प्रयास करने को कहा है. इसके साथ ही भाजपा ने 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भी अगले दो महीने तक देशव्यापी अभियान चलाने की रूपरेखा बना ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget