एक्सप्लोरर

610 रुपये में टिकट खरीदकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जालौन पहुंचे मजदूर, इतने लंबे सफर में न मिला खाना और न ही पानी

सरकार की कथनी और करनी में फर्क का जीता-जागता उदाहरण जालौन में देखने को मिला। जहां 610 रुपये में टिकट खरीदकर मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जौनपुर पहुंचे। इतने लंबे सफर में न तो उन्हें खाना और न ही पानी।

जालौन, एबीपी गंगा। जालौन में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह साबरमती अहमदाबाद से 1190 मजदूरों को ट्रेन के द्वारा जालौन भेजा गया। जालौन के उरई स्टेशन पर यह ट्रेन साबरमती से चलकर हमीरपुर जानी थी, लेकिन रेलवे ट्रैक पर काम चलने की वजह से इस ट्रेन को डायवर्ट करते हुये उरई भेजा गया। अब उरई से जिला प्रशासन के द्वारा इन सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर इनको सरकारी बसों के द्वारा अपने-अपने गृह जनपद भेजा जा रहा है।
मजदूरों की पीड़ा
हालांकि, इस दौरान सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क देखा गया। सरकार के द्वारा लगातार यह बताया जा रहा था कि किसी भी प्रवासी मजदूर से रेलवे के द्वारा किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ट्रेन से आये मजदूरों ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बताई। मजदूरों ने बताया कि किस तरह से उनकी मजबूरी का सरकारों के द्वारा फायदा उठाया जा रहा है।
मजदूरों का कहना- हमसे लिए गए टिकट के पैसे
मजदूरों ने बताया कि ट्रेन से सरकार ने भले ही उन्हें घर भेजने का काम किया है, लेकिन इसके लिये उनसे टिकट के पैसे लिए गये हैं और रास्ते मे रेलवे के द्वारा उन्हें खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया गया है। सभी मजदूर कल से ही भूखे हैं और तो और उन्हें साबरमती रेलवे स्टेशन तक आने के लिये बस के भी रुपये तक चुकाने पड़े, जबकि मजदूरों को स्टेशन तक लाने के लिये राज्य सरकार को ये व्यवस्था करानी चाहिए थी कि उनसे कोई भी पैसा न लिया जाए। मजदूरों से रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही बस में ही 610 रुपये के लिए गए बाद में उन्हें रेलवे स्टेशन पर टिकट उपलब्ध कराया गया।
वहीं, इस मामले में आरपीएफ के कमांडेंट उमाकांत तिवारी से जब मीडिया के द्वारा मजदूरों से टिकट के पैसे लेने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में वही पुराना रटा-रटाया जवाब दे डाला कि मामले की जांच कराई जायेगी, लेकिन सच यही है कि आज तक इस प्रकार की कोई भी जांच पूरी हो ही नहीं पाई है।
यह भी पढ़ें:
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget