एक्सप्लोरर

UP Excise Policy: यूपी में जाम छलकानेवालों के लिए 'अच्छी खबर', महंगी नहीं बल्कि सस्ती होगी शराब, जानें- कितने कम होंगे दाम

Liquor Prices in UP: योगी सरकार ने नई आबकारी नीति 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि शराब की विभिन्न कैटगरी को संक्षिप्त किया गया है.

UP New Excise Policy: जाम छलकानेवालों के अच्छी और राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी. योगी सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी. आबकारी आयुक्त ने नई नीति को स्पष्ट करते हुए बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए कई उपाय किये गये हैं. उन्होंने दावा किया कि यूपीएमएल की 42.8 डिग्री वाली शराब पांच रुपये सस्ती मिलेगी. 25 और 36 डिग्री शीरे वाली शराबों के दर में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. यूपीएमएल की 42.8 डिग्री वाली शराब में पांच रुपये कमी आने के बाद कीमत 85 रुपये हो जाएगी.

प्रदेश में नहीं बढ़ेगी शराब की कीमत

बता दें कि योगी सरकार ने नई आबकारी नीति 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि देसी शराब की विभिन्न कैटगरी को संक्षिप्त किया गया है. पहले देसी शराब की नौ श्रेणियां होती थीं. उनके दाम भी अलग-अलग होते थे. अब घटाकर चार श्रेणियों में कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शराब की कीमतों में कमी करने के बावजूद राजस्व को बढ़ाने की नीति बनाई गई है. 

आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट की नीति 

नई आबकारी नीति में उत्तर प्रदेश की निर्भरता दूसरे राज्यों पर खत्म करने की है. सरकार की नीति शीरे वाली शराब की जगह ग्रेन (अनाज) वाली शराब को बढ़ावा देने की है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि पहले ग्रेन अल्कोहल को हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से इम्पोर्ट किया जाता था. अब प्रदेश में बनने से इम्पोर्ट की बचत हो रही है. उन्होंने बताया कि दुनियाभर में ग्रेन अल्कोहल को सबसे ज्यादा गुणवत्ता युक्त माना जाता है. 36 डिग्री वाली यूपीएमएल की शराब में नई श्रेणी को भी जोड़ा गया है. इस फैसले से यूपी में जाम छलकाने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

Rampur News: जयाप्रदा के खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी, 10 जनवरी को पेशी का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

वीडियोज

Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: कठघरे में ज्ञानेश NDA में कैसे 'मतभेद'?
Sandeep Chaudhary: 'बिहार में कब खत्म होगा ‘जंगलराज’? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | CM Samrat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget