एक्सप्लोरर

शराब माफिया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं हत्या समेत 14 आपराधिक मामले

मिलावटी शराब के कारोबार से एकत्र की गई करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही पहले ही की जा चुकी है.

हरदोई: हरदोई में पिहानी ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और शराब माफिया जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी को हरदोई की सर्विलांस स्वाट व एसओजी टीम की मदद से पिहानी पुलिस ने कस्बा मोहम्मदी से गिरफ्तार किया है. इसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था और इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.

जेपी गुप्ता मिलावटी शराब का बड़ा कारोबारी रहा है इसके विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला, चोरी दलित एक्ट, एनडीपीएस कूट रचित अभिलेख बनाने व गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमें पहले से दर्ज हैं. मिलावटी शराब के कारोबार से एकत्र की गई करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही पहले ही की जा चुकी है.

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह ने बताया कि पिहानी कोतवाली के मोहल्ला मुरीद खानी निवासी जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी गुप्ता के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत था और यह उस में वांछित चल रहा था.  उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व सीओ हरियाँवा के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया था जिसमें प्रभारी निरीक्षक पिहानी महेश चंद्र समेत एसओजी स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था.

पुलिस टीम ने जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी गुप्ता को कस्बा मोहम्मदी के सब्जी मंडी मोहल्ला बाजार गंज स्थित रामजी गुप्ता की किराना की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया.

बता दें कि जेपी गुप्ता हरदोई में बड़े शराब माफिया के रूप में जाना जाता है. इसके विरुद्ध पहले से ही 14 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या, जानलेवा हमला, चोरी, एससी एसटी एक्ट, एनडीपीएस आदि के मुकदमे दर्ज हैं. इसके विरुद्ध 2017 में भी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी और उसके बाद 2020 में एक बार फिर से गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है. इसके विरुद्ध 1982 में पहला मुकदमा हत्या और जानलेवा हमले का दर्ज किया गया था.

बताते चलें शराब माफिया जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी गुप्ता ने मिश्रित शराब का एक बड़ा कारोबार संचालित किया था कई बार इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए गए यह जेल भी जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में फिर दिखा जहरीली शराब का कहर, तीन लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget