एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- गुजरात की ही तरह था उत्तर प्रदेश का हाल, BJP ने रोके दंगे

UP Election: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के वर्षों के शासन में वहां ऐसी स्थितियां बना दी गई थीं कि न तो व्यापार फलता-फूलता था और न लोग सुरक्षित महसूस करते थे.

UP Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की तुलना गुजरात से करते हुए कहा कि एक समय गुजरात में भी दंगे हुआ करते थे मगर भाजपा के सत्ता में आने पर गुजरात की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी फसाद की घटनाएं बंद हो गयीं. मोदी ने एक चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर दंगाइयों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा, मुझे याद है एक समय था जब गुजरात में भी ऐसी ही स्थिति थी.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के वर्षों के शासन में वहां ऐसी स्थितियां बना दी गई थीं कि न तो व्यापार फलता-फूलता था और न लोग सुरक्षित महसूस करते थे. हर साल अनेक दंगे होते थे वहां पर छोटी-छोटी बातों को लेकर दंगा हो जाया करता था. इसी तरह के दुष्चक्र में गुजरात लंबे अरसे तक फंसा हुआ था. गुजरात के लोगों ने जब भाजपा को मौका दिया तो स्थितियां बदलना शुरू हो गई.

गुंडागर्दी को बंद करने का काम योगी की सरकार ही कर सकती है- मोदी

उन्होंने कहा, "हमने सबसे बड़ी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को दी. इसी का नतीजा है कि पिछले दो दशकों से गुजरात में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ. अब वहां हर वर्ग, हर संप्रदाय के लोग अपने विकास और देश के विकास में जुटे हुए हैं. इसी तरह प्रदेश में गुंडागर्दी और माफिया शाही को बंद करने का काम योगी जी की सरकार ही कर सकती है. योगी के नेतृत्व में सरकार ने जिस तरह से दंगों को रोका है हमें उसे स्थाई रूप देना है".

कई लोग तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं- PM

मोदी ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जिनकी राजनीतिक बुनियाद अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर टिकी है वे कभी सुधर नहीं सकते. इन लोगों ने कैसे-कैसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इनके ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीशीटर हैं और हालत ऐसी है कई लोग तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं." उन्होंने आरोप लगाया, "घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की ‘गवर्नमेंट ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल’ की भावना को ही बदल दिया है. इन लोगों का मंत्र गवर्नमेंट ऑफ द फैमिली, बाय द फैमिली, फॉर द फैमिली बन गया है इसलिए उत्तर प्रदेश के लोगों ने फिर ठान लिया है कि उन्हें सिर्फ अपने परिवार के स्वार्थ के लिए काम करने वाले लोग अब उत्तर प्रदेश में नहीं चाहिए.

प्रधानमंत्री ने दावा किया, "पहले चरण के मतदान ने विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है. वे सोच रहे थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद फैला कर वोटों को बांट देंगे लेकिन मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोग माफिया वादियों दंगा वादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं." उन्होंने अपील की, "उत्तर प्रदेश के जिन क्षेत्रों में आगे के चरणों का चुनाव है वहां के लोगों से भी मैं कहूंगा कि इसी तरह एकजुट रहना है और अपना वोट की जाति संप्रदाय के नाम पर बंटने नहीं देना है.

ये भी पढ़ें:-

UP Election 2022: पीएम के 'दो लड़कों' वाले बयान पर Akhilesh Yadav का जवाब, कहा- झूठ भी शरमाकर, पिछले.

UP Election: पहले चरण का चुनाव अहम क्यों? कौन बनेगा पश्चिमी यूपी का सिकंदर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget