एक्सप्लोरर

बांदा में दलित लड़की को अगवा कर लेखपाल ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के बांदा में दलित लड़की के दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक लेखपाल लड़की को घर से जीप में उठाकर ले गया. इसके बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया

बांदा, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तैनात एक लेखपाल के खिलाफ कथित तौर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक लेखपाल नरैनी कोतवाली की पुलिस क्षेत्र के पुंगरी गांव में तैनात था. सोमवार को कोतवाली में पीड़िता की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरीन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि 18 साल की दलित लड़की के साथ यह घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई ,लेकिन मामला दो दिन बाद सोमवार को दर्ज कराया गया.

उन्होंने बताया कि शनिवार को युवती अपने दरवाजे पर झाडू लगा रही थी, तभी पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल (राजस्वकर्मी) सुशील पटेल दो अज्ञात साथियों के साथ अपनी जीप से पहुंचा और लड़की को जबरन जीप में डालकर ले जाने लगा. लड़की की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया गया.

एसएचओ ने बताया कि "पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा कि लेखपाल ने चलती जीप में उससे दुष्कर्म किया और हनुमान मंदिर के पास सड़क में बैठे आवारा जानवरों की वजह से जीप के रुकने पर वह कूद कर भाग निकली.

उन्होंने बताया कि "पीड़िता की तहरीर के आधार लेखपाल सुशील पटेल और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-376बी, 323, 504, 364 और एससीएसटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. साथ ही पीड़िता को आज चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें.

फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला पर सहारनपुर में भी केस दर्ज, सरकारी खजाने को लगाया करोड़ों का चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget