एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: दो दिन बाद होगा नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची जारी

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान दो दिन बाद किया जाएगा. इसको लेकर दिल्ली में बैठक भी चल रही है.

देहरादून. उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का नाम तो लगभग तय हो गया है. हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अभी माथापच्ची चल रही है. उत्तराखंड कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय है. कांग्रेस नेताओं में इस पद के लिए उनके नाम पर सहमति भी है, लेकिन प्रीतम सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनकी जगह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर सहमति नहीं बन पाई है.

प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. कई नेता इस पद के लिए लॉबिंग करने में जुटे हैं. ऐसे में इस पद को लेकर अभी भी मंथन जारी है. कहा जा रहा है कि दो दिन बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद खाली हुई जगह
गौरतलब है कि इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है. बीते सोमवार को प्रीतम सिंह ने कहा कि इंदिरा जी का कद बड़ा विशाल था. उनकी भरपाई तो नहीं हो सकती है, लेकिन हम नाम तय करेंगे. अब नया नेता प्रतिपक्ष चुनने के बाद हम अपनी परिवर्तन यात्रा करेंगे.

सोमवार को ही बता दें उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई गई थी. उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर लगी. बैठक में उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत को टक्कर देंगे आप के कर्नल अजय कोठियाल, लड़ेंगे उपचुनाव

Happy Birthday Akhilesh Yadav: पढ़ें- यूपी के सबसे युवा सीएम से सपा अध्यक्ष तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget