एक्सप्लोरर

मकान की पूरी किश्त ना जमा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, LDA उठा सकता है ये कदम

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संपत्तियों को लेकर बड़ा एक्शन प्लान बनाया है. इसके मुताबिक, ऐसी संपत्तियां जिनकी पूरी किश्तें जमा नहीं की गई हैं और वे फंसी है. इन्हें चिन्हित कर आवंटन निरस्त किया जा सकता.

लखनऊ: कुछ पैसा जमाकर एलडीए की संपत्ति आवंटित कराने और फिर बकाया फंसाने वालों के आवंटन अब निरस्त किये जायेंगे. ऐसे करीब 2100 डिफॉल्टर्स की सूची एलडीए ने तैयार कर ली है. जल्द ही ऐसे आवंटियों को नोटिस भेजा जाएगा. फिर भी जो किशतें जमा नहीं करेगा उनका आवंटन निरस्त किया जाएगा. जिन दंपत्तियों का आवंटन निरस्त होगा, उनको एलडीए 'पहले आओ, पहले पाओ' की स्कीम में बेचेगा.

आवंटन होंगे निरस्त

वैसे तो किश्तें जमा न करने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है. लेकिन पहले चरण में एलडीए ने उन आवंटियों को चिन्हित किया है, जिन्होंने 50 फीसदी से भी कम रकम जमा की है. एलडीए अधिकारियों की माने तो ऐसे आवंटियों की संख्या करीब 2100 है. वैसे तो इन आवंटियों को राहत देने के लिए शासन के निर्देश पर एकमुश्त समाधान योजना भी चलाई गई, लेकिन ये वो आवंटी हैं जिन्होंने इसमें भी आवेदन नहीं किया. इनमे करीब 900 संपत्तियां ऐसी हैं, जिनमें 25 फीसदी से भी कम रकम जमा है. वहीं, कई ऐसे आवंटी भी हैं जिन्होंने सिर्फ पंजीकरण शुल्क जमा किया है. इन सबके चलते एलडीए की सैंकड़ों करोड़ की संपत्तियां फंसी पड़ी हैं. अब इन आवंटियों को 15 दिन का नोटिस जारी किया जाएगा. फिर भी पैसा न जमा करने पर पब्लिक नोटिस जारी कर आवंटन के निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी.

हटेंगे अवैध कब्जे

वहीं, दूसरी ओर एलडीए एक बार फिर से बड़े स्तर पर अवैध कब्जों और निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. 1-2 दिन के अंदर ही अभियान शुरू किया जाएगा. इसमे प्रत्येक जोन में एक दिन में कम से कम 5 अवैध निर्माण पर कार्रवाई की योजना है. ऐसे अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार कर ली गयी है.

ये भी पढ़ें.

कुंभ में साधु संतों को अबतक नहीं मिली जमीन, दी आंदोलन की धमकी, मेला प्रशासन ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना
‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget