एक्सप्लोरर

यूपी में इस जगह जरूरतमंदों को घर देगी योगी सरकार, सर्वे शुरू, एक हफ्ते में आएगी रिपोर्ट

UP NEWS: लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों संग इलाके में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने चारबाग स्टेशन के पास बने फुटओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया.

UP News: लखनऊ के ऐशबाग इलाके में अब नजूल भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर योजना का जायजा लिया और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने जमीन का सर्वे करने और नियोजन के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जो एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी.

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां कुछ परिवार झोपड़ियां और टिनशेड डालकर रह रहे हैं और कई जगहों पर अवैध दुकानें भी चल रही हैं. उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए.

LDA उपाध्यक्ष ने फुटओवर ब्रिज का निरीक्षण किया
इस दौरान उन्होंने चारबाग स्टेशन के पास बने फुटओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया और वहां यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर सीढ़ियां बनाने का प्रस्ताव दिया. इसके लिए स्ट्रक्चर डिजाइन और लोड टेस्टिंग जल्दी पूरी करने को कहा गया.

सुदर्शनपुरी में बन रहे कम्युनिटी सेंटर का भी निरीक्षण हुआ, जहां काम की गति संतोषजनक मिली. उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके संचालन और रखरखाव के लिए जल्दी ही टेंडर निकाला जाए. वहीं, ऐशबाग के भूखंड संख्या-68/1 पर बन रहे कम्युनिटी सेंटर की रफ्तार बहुत धीमी मिलने पर कार्यदायी संस्था पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. ठेकेदार को तीन महीने में काम पूरा करने की चेतावनी दी गई है.

निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
इसके अलावा, नंदाखेड़ा के तुलसी कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया गया, जहां अब पुराने आवंटियों को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कर पूरी कॉलोनी का री-डेवलपमेंट किया जाएगा. अतिक्रमण हटाकर इस प्रक्रिया को इसी सप्ताह शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

उपाध्यक्ष ने ऐशबाग में जमुना झील के पास बने अटल पार्क का भी निरीक्षण किया और वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, टिकट व्यवस्था शुरू करने और पार्क को जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए. इस निरीक्षण के दौरान एलडीए के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमला: BJP के विज्ञापन पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- समर्थक भी माफ नहीं करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget