एक्सप्लोरर

भू माफियाओं का हैरान कर देने वाला कारनामा, अवैध प्लाटिंग के लिए काट दिए आम के हरे-भरे पेड़

अमरोहा नगर सहित पूरे जिले में आम के हरे-भरे पेड़ों को काटकर अवैध प्लाटिंग का सिलसिला लगातार जारी है. भू माफिया पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

Amroha Land Mafia: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हाशमी नगर में भू माफियाओं ने अवैध प्लाटिंग के लिए एक बार फिर हरे-भरे आम के बाग में खड़े पेड़ों पर लालच की आरी चलवा दी. आम के पेड़ों के काटने की वीडियो किसी ने जिले के आला अधिकारी को भेज दिया जिसके बाद  हड़कंप मच गया. मौके पर एसडीएम विवेक यादव पहुंचे और विभागीय स्तर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही. 

पर्यावरण को पहुंचा रहे हैं नुकसान 
बता दें कि, अमरोहा नगर सहित पूरे जिले में आम के हरे-भरे पेड़ों को काटकर अवैध प्लाटिंग का सिलसिला लगातार जारी है. पुलिस प्रशासन और वन विभाग की मिलीभगत से लगातार कहीं ना कहीं अवैध प्लाटिंग के लिए आम के बाग का कटान होता है. भू माफिया हरे भरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग के अधिकारी खानापूर्ति करते हैं. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मामला वन विभाग का बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लेते हैं. 

हरकत में आया प्रशासन
ताजा मामला अमरोहा के हाशमी नगर का है. यहां भू माफियाओं ने अवैध प्लाटिंग के लिए आम के हरे-भरे पेड़ों को काट दिया है. किसी ने वीडियो बनाकर जिले के उच्च अधिकारियों को भेज दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. एसडीएम सदर विवेक यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने आम के बाग में पेड़ों के कटान की बात को कबूल करते हुए कहा कि इस मामले में वन विभाग की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.  

प्रयागराज में भू माफिया का कारनामा
हाल ही में यूपी के प्रयागराज से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के करीबी कहे जाने वाले एक भू माफिया ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उस पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए नदी पर प्राइवेट पुल बना डाला था. नदी पर अवैध तरीके से बनाए गए पुल से लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें:

यूपी विधानसभा चुनाव: युवाओं पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में BJP, इन विधायकों का कटेगा टिकट

राहुल गांधी के आम वाले बयान पर डिप्टी सीएम का तंज- तो क्या विदेशी शराब पसंद है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget