एक्सप्लोरर

Lampi Virus in UP: पश्चिमी यूपी के बाद अब बुंदेलखंड में भी लंपी वायरस की दस्तक, महोबा में लक्षण मिलने पर प्रशासन अलर्ट

देश के अलग-अलग राज्यों में कहर मचाने वाला लंपी वायरस अब बुंदेलखंड भी पहुंच गया है. महोबा में एक गाय के संक्रमित पाए जाने के बाद से प्रशासन ने टीकाकरण के लिए 32 टीमों का गठन किया है.

Mahoba Lampi Virus: राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में कहर मचाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए लंपी वायरस अब बुंदेलखंड भी पहुंच गया है. इस वायरस के लक्षण अब महोबा जनपद की गाय में भी देखने को मिला है. ग्रामीणों की सूचना के बाद संक्रमित गाय को कोरेन्टीन करते हुए क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गांव का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने 32 टीमों को टीकाकरण अभियान के लिये जिले में लगा दिया है.

दवा का छिड़काव भी जरूरी

जिले के चरखारी तहसील के सूपा गांव में ग्रामीणों द्वारा गाय में लंपी वायरस की सूचना पर महोबा डीएम मनोज कुमार ने सूपा मंडी में लम्पी वायरस रोग से ग्रसित गायों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को आदेशित करते हुए अभियान चलाकर हर गांव में गायों का टीकाकरण कराने के साथ ही 5 किलोमीटर की परिधि के अंदर दवा का छिड़काव एवं टीकाकरण कराने के निर्देश दिए. 

UP Politics: 24 घंटे में ही सपा को लेकर बदल गए मायावती के तेवर! अब इस वजह से बताया लाचार और कमजोर

सूचना देने में न करें देरी

उन्होंने कहा कि गांवों में डिग्गी पिटवाकर लंपी वायरस के बारे में ग्रामीणों को सूचित करें. यदि किसी गांव में लंपी रोग से ग्रसित गायें पाई जाती हैं, तो तुरंत सूचना दें. जिससे उन गायों को सुरक्षित जोन में रखकर अन्य गायों को इस रोग से बचाया जा सके.

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की लंपी रोग से ग्रसित गाय का इलाज पीपी किट पहन कर ही करें तथा दवा का छिड़काव नियमित रूप से कराएं. जिले में अब तक 30 हजार गायों का टीकाकरण किया जा चुका है. शेष गायों का गांव में अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है. डीएम मनोज कुमार बताते है कि गांव की दो हजार गायों के टीकाकरण के निर्देश दिए गए है. वहीं पशुपालन विभाग की टीम भी टीकाकरण को लेकर गांव में पहुंच गई है और युद्ध स्तर पर गौ वंशों का टीकाकरण करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें

UP D.El.Ed 2022: यूपी डीएलएड की 1 लाख 80 हजार खाली सीटों पर आज से होगा डायरेक्ट एडमिशन, सीट रिजर्व करने के लिए देना होगा इतना शुल्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget