एक्सप्लोरर

Lalitpur Rape Case: पाली थाने में नए स्टाफ की हुई तैनाती, नाबालिग से रेप करने वाले SHO की अदालत में होगी पेशी

Lalitpur Rape Case: यूपी के ललितपुर में 13 साल की मासूम से हुए दुष्कर्म मामले नए स्टाफ की तैनाती की गई है. आरोपी पुलिस अधिकारी को आज यानि 5 मई को अदालत में पेश किया जाएगा.

Lalitpur Rape Case: यूपी के ललितपुर में 13 साल की मासूम से हुए दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ आया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में अब एक नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है. कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी निलंबित थाना प्रभारी निरीक्षक को वीरवार के दिन पुलिस संबंधित अदालत में पेश करने वाली है. बता दें कि पाली थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया था. अब इस थाने का प्रभार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया है और पहले की तरह ही थाने में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

आरोपी पुलिस अधिकारी अदालत में किया जाएगा पेश

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि थाना परिसर में 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज को पुलिस टीम ने प्रयागराज से बुधवार को गिरफ्तार किया था. उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस अधिकारी को सक्षम अदालत में आज पेश किया जा रहा है.

थाने में नए प्रभारी की हुई नियुक्ति

उन्होंने ये भी बताया कि पीड़िता की मौसी और सामूहिक बलात्कार के आरोपी दो युवकों को बुधवार को ही अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एसपी पाठक ने बताया कि इस सिलसिले में डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने पूरे थाना स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया था.  अब धर्मेंद्र सिंह को पाली थाने का नया प्रभारी नियुक्त कर अन्य पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है.

UP Politics: अखिलेश यादव से अलग होंगे शिवपाल सिंह यादव के रास्ते! यूपी के सियासी गलियारों में ये चर्चा तेज

विपक्षियों ने उठाया सरकार पर सवाल

इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी नोटिस जारी किया था और उन्हें इस संबंध में चार हफ्तों के भीतर एक रिपोर्ट देने को कहा था. वहीं विपक्षी समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस ने घटना पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कहां जाना चाहिए और किस पर भरोसा करना चाहिए.

अखिलेश यादव ने की पीड़िता से मुलाकात

इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ललितपुर का दौरा किया था और जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की थी. बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया था. जिसके बाद यूपी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

तीन दिन तक हुआ नाबालिग का रेप

गौरतलब है कि लखनऊ और ललितपुर में पुलिस सूत्रों ने बताया था कि लड़की की मां का आरोप है कि 22 अप्रैल को चार लोग उसकी बेटी को भोपाल ले गए थे. जहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद उसे पाली थाने के बाहर छोड़कर भाग गए.

Champawat Bypoll: सीएम पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी ने चंपावत विधानसभा सीट से घोषित किया उम्मीदवार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget