एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में फंदे से लटकती मिली शिक्षिका की लाश, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

UP News: मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की एक टीचर की लाश उसके बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली है. परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की एक टीचर की लाश उसके बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली है. शिक्षिका की 4 साल की बेटी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल करके फंदे पर लटकी मां की लाश दिखाई, बच्ची ने नानी से कहा- मां कुछ बोल नहीं रही है, बेटी की लाश फंदे पर लटकी देख परिजन बदहवास हालत में गाजियाबाद से मुरादाबाद के लिए भागे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिक्षिका के इंजीनियर पति को हिरासत में लिया है.  घटना मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार फेस टू की है, यहां 7-बी सेक्टर में अपने इंजिनियर पति रोहित कुमार और 4 साल की बेटी ओजस्वी के साथ रहने शिक्षिका रूबी की तैनाती कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलबाड़ा प्राइमरी स्कूल में थीं, जबकि उसका पति रोहित कुमार निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. 

मृतका के परिजन बोलें- आए दिन झगड़ा करता था पति
मृतक शिक्षिका रूबी के भाई सिद्धार्थ ने बताया कि 2019 में रूबी की शादी रोहित कुमार निवासी बुद्धविहार, मुरादाबाद के साथ हुई थी. रोहित निजी कंपनी में कार्यरत है. दोनों के एक चार साल की बेटी ओजस्वी है. मृतका के मायके वालों ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर रोहित कुमार रूबी का उत्पीड़न करते रहते थे. कुछ समय पहले ही मकान खरीदने के लिए 15 लाख रुपए दिए थे. रूबी के एकाउंट से भी रोहित कुमार ने कुछ दिन पहले 50 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रान्सफर कर लिए थे. इसको लेकर रूबी ने विरोध जताया था, इसी बात को लेकर मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. 

बुधवार शाम करीब पांच बजे रूबी ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी. चार साल की बेटी ओजस्वी ने वीडियो कॉल करके अपनी नानी को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी पाकर रूबी के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मझोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने छानबीन के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. रूबी का मायका गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में जलालपुर गांव में है. रूबी के परिवार वालों के मुताबिक मोदीनगर में शिक्षिका और रोहित के नाम पर साझे में मकान था, पति इस मकान को बेचना चाहता था, जबकि शिक्षिका मकान को बेचने का विरोध कर रही थी. मुरादाबाद में शिक्षिका किराए पर रहती थी और रोहित भी कुछ दिनों से वर्क फ्रॉम होम कर रहा था. परिवार वालों का आरोप है की रोहित ने ही रूबी की हत्या कर उसका शव घर में लटका दिया.

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाष सिंह गंगवार ने बताया कि कल शाम एक महिला की मौत की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव घर में लटका हुआ मिला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. महिला के परिवार वालों की शिकायत पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमे चार लोगो को नामज़द किया गया है. मामले की जाँच की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की ये तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे आप, आर्ट गैलरी में मिली जगह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget