एक्सप्लोरर

उन्नाव में भी नजर आई कोरोना वैक्सीन की कमी, वैक्सीनेशन सेंटर से निराश होकर लौटे लोग

उन्नाव जिले में कोरोना के केस बढ़ने की वजह से लोगों में वैक्सीन लगवाने की होड़ मची है. पिछले दो दिनों से उन्नाव में भी वैक्सीन स्टॉक की किल्लत आ गई है. शनिवार को 40 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हो सका.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ उन्नाव में भी बीते दो दिनों से कोरोना वैक्सीन स्टॉक की कमी देखने को मिल रही है. शनिवार को 40 केंद्रों पर वैक्सीनेशन के काम को रोक दिया गया. इस दौरान जिले के 92 में से 52 केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन हो सका. वैक्सीन लगवाने पहुंचे कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. हालांकि, जिले के नोडल अधिकारी ने देर शाम तक वैक्सीन स्टॉक मिल जाने का दावा किया. वहीं, केंद्रों पर वैक्सीन की कमी पर अधिकारी सटीक जवाब नहीं दे सके.

40 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ उन्नाव जिले में कोरोना के केस बढ़ने की वजह से वैक्सीन लगवाने की होड़ मची है. पिछले दो दिनों से उन्नाव में भी वैक्सीन स्टॉक की किल्लत आ गई है. जिससे शनिवार को 40 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हो सका. जिले में 92 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है. शनिवार को महज 52 केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन किया गया. नोडल अधिकारी का दावा है कि शनिवार की सुबह 3500 वैक्सीन डोज बचे हैं. शासन से डोज की मांग की गई है.

वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है वैक्सीन की कमी से सिस्टम की पोल खुलकर जरूर सामने आ गई है. भले ही सरकार और उनके अधिकारी दावा जो भी कर रहे हों लेकिन तस्वीर ठीक उलट है. उन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट अवनीश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार तक वैक्सीन का स्टॉक था. बीते दो दिनों से वैक्सीन न होने से वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है.

22 हजार डोज का अलॉटमेंट प्राप्त हुआ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन 92 केंद्रों पर चल रहा है, मगर शनिवार को 52 केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन हुआ. हमारे पास 3500 डोज का स्टॉक है. स्टेट से 22 हजार डोज का अलॉटमेंट प्राप्त हो गया है. देर शाम तक वैक्सीन आ जाएगी. रविवार से 102 केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू करा दिया जाएगा. अधिकारी वैक्सीन की कमी के सवाल पर गोलमोल जवाब देकर बात को टाल गए.

ये भी पढ़ें:

CBSE पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- कोरोना काल में परीक्षा के लिए बच्चों को मजबूर करने के लिए जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget