एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: कुवैत अग्निकांड में हुई गोरखपुर के अंगद गुप्‍ता और जयराम की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

UP News: कुवैत अग्निकांड में अब तक कुल 45 भारतीयों की मौत हो चुकी है. जिसमें 3 यूपी के लोग भी शामिल है. जिसमें 2 गोरखपुर के रहने वाले है. जिनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Gorakhpur News: कुवैत के मंगाफ शहर में हुए अग्निकांड में गोरखपुर के अंगद गुप्‍ता और जयराम गुप्‍ता की भी मौत हो गई है. उनके परिवार में जब ये खबर आई, तो मातम पसर गया. इसे हादसे के बाद परिजन चाहते हैं कि उनके पार्थिव शरीर अंतिम संस्‍कार के लिए भारत लाया जाए. वहीं आर्थिक मदद के साथ परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी भी दी जाए. परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटने से घर और मोहल्‍ले में भी मातम है. 

 यूपी के गोरखपुर के जटेपुर उत्‍तरी मिठाईलाल का हाता मोहल्‍ले के रहने वाले 45 वर्षीय अंगद गुप्‍ता पिछले 9 साल से कुवैत के मंगाफ शहर में एक मॉल में कैशियर के पद पर कार्यरत रहे हैं. वे मंगलवार 11 जून को पत्‍नी रीता गुप्‍ता और बच्‍चों 22 वर्षीय अंशिका, 19 वर्षीय आशुतोष और 9 वर्षीय सुमित से परिवार शिक्षा-दीक्षा को लेकर बात किए थे. 12 जून बुधवार को ये दुःखद हादसा हो गया. इसके बाद से ही अंगद से उनके परिवारवाले कोई संपर्क नहीं कर सके. गुरुवार 13 जून की दोपहर ये मनहूस खबर आई कि कुवैत अग्निकांड में अंगद गुप्‍ता की दुःखद मौत हो गई है. 

अंगद गुप्ता 9 साल पहले गए थे कुवैत
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी के रहने वाले अंगद गुप्ता लगभग 9 वर्ष पूर्व कुवैत गए थे और वहां पर एक प्राइवेट कंपनी में कैशियर का काम करते थे. गुरुवार को मंगाफ शहर के एक बहुमंजिला मॉल में हुए अग्निकांड में उनकी मौत हो गई. गुरुवार को एंबेसी से फोन कॉल के जरिये पता चली और तभी से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अंगद गुप्ता से आखिरी बार बातचीत मंगलवार को परिजनों से हुई थी और उन्होंने बातचीत के दौरान परिजनों का हाल-चाल जाना और बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगाने की बात कही.

कुवैत अग्निकांड में यूपी के 3 लोगों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही सुबह के मुख्य योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के आलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए विदेश मंत्रालय और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से लगातार संपर्क में बने रहने की बात कही है. मृतको में तीन यूपी के है. जिनमें दो गोरखपुर और एक गाजीपुर के रहने वाले थे. गोरखपुर के अंगद गुप्‍ता और जयराम गुप्‍ता के साथ ही यूपी के तीनों मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्‍कार के लिए भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है.

11 जून को आखिरी बार अंगत गुप्ता ने की थी बात
इस घटना से परिवार के साथ ही मोहल्ले वालों में भी शोक की लहर देखने को मिली. अंगद की पत्‍नी रीता कहती हैं कि उनके परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी की दरकार है. उनके एक बेटी अंशिका 22 साल की है. वो स्‍नातक है. वहीं बेटा 19 साल का आशुतोष स्‍नातक कर रहा है. तीसरा बेटा 9 साल का सुमित भी पढ़ाई कर रहा है. अब इनके लालन-पालन के साथ पढ़ाई का भी संकट खड़ा हो गया है. रीता और उनकी बेटी अंशिका और बेटा आशुतोष बताते हैं कि मंगलवार 11 जून को उनकी आखिरी बार बात हुई थी. अब वे सरकार से मदद की आस लगाए हुए हैं.    

सीएम योगी ने जताया शोक
हादसे में जान गंवाने वाले अंगद के छोटे भाई पंकज गुप्ता बताते हैं कि परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य बड़े भैया ही थे. इस हृदय विदारक घटना से पूरा परिवार टूट गया है. परिवार के भरण पोषण व आर्थिक रूप से संकट गहरा गया है. नम आंखों से उन्होंने केन्‍द्र व प्रदेश सरकार से शव को सकुशल लाने के साथ ही परिवार की बड़ी बेटी अंशिका को नौकरी और आर्थिक सहायता करने की मांग की है. हादसे में जान गंवाने वाले यूपी के तीनों मृतकों के परिवार के प्रति मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है.

ये भी पढ़ें: यूपी में अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन तो उनकी खैर नहीं... सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget